धनु राशिफल 22 मई 2026: आज आपके पक्ष में रहेगी ग्रहों की स्थिति, दिखेंगे ये बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka Dhanu Rashifal Horoscope 22 May 2026, Sagittarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। जानें धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

धनु राशिफल 22 मई 2026: आज आपके पक्ष में रहेगी ग्रहों की स्थिति, दिखेंगे ये बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 22 मई 2026: धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी और करियर में भी आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन में आपको कई अच्छी खबरें भी मिल सकती हैं। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें और हर फैसला सोच-समझकर लें। धैर्य से किया गया काम आपको अच्छा रिजल्ट दिलवा सकता है। जानें आज का दिन आपके लिए लव, करियर, मनी और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा?

ग्रहों की स्थिति का प्रभाव

ग्रहों की स्थिति आपके फेवर में नजर आ रही है जिससे कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने की वजह से आज रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों कहीं घूमने जा सकते हैं और इससे जुड़ी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ा रहेगा और आप अपने फैसले पूरे विश्वास के साथ ले पाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपकी सलाह को मानेंगे।

धनु राशि का लव राशिफल

रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अच्छा बीतेगा। लव लाइफ सही दिशा में आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा बैठेगा। अगर पिछले कुछ समय से पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा था तो आज सब कुछ सही कर लें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा।

धनु राशि का करियर राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आपके काम की तारीफ हो सकती है और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और किसी पुराने सौदे से लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और पैसों को लेकर चल रही कुछ चिंताएं कम हो सकती हैं।

धनु राशि का मनी राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा जाने वाला है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से भी लाभ मिलने की संभावना बनेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें और बिना सोचे-समझे कहीं पर भी पैसा खर्च करने से बचें। बचत पर फोकस करते हुए आगे बढ़ेंगे तो आगे के लिए भी कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल

आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। तनाव कम होगा और इसे मन भी हल्का महसूस करेगा। आप एनर्जेटिक रहेंगे। ऐसे में दिन भर उत्साह बना रहेगा। हालांकि आज आप खानपान को लेकर लापरवाही ना करें। सही टाइम पर खाना खाएं और खूब पानी पिएं। वहीं ज्यादा तला-भुना खाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम के साथ-साथ आराम भी जरूरी है तो ऐसे में हेक्टिक शेड्यूल के बीच आप थोड़ा सा रेस्ट जरूर करें। आज छोटी सी वॉक, योग या फिर हल्की एक्सरसाइज आपके लिए बेहतर होगी।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!