Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius Horoscope today 22 December 2025 aaj ka dhanu rashifal daily future predictions
धनु राशिफल 22 दिसंबर : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

धनु राशिफल 22 दिसंबर : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

संक्षेप:

Sagittarius Horoscope Rashifal 22 December 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। धनु राशि वालों की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। आज आपकी गर्मजोशी रिश्तों को आसान बनाएगी।

Dec 22, 2025 06:16 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 22 दिसंबर 2025: आज आपकी ऊर्जा और पॉजिटिव सोच आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। अच्छे मन से काम करेंगे तो नए मौके खुद बनने लगेंगे। कुछ नया सीखने के लिए खुले रहें और क्लियर बात करें। मौज मस्ती के साथ-साथ रोजाना के छोटे-छोट काम भी निपटा लें। आज आपका अच्छा मूड आपके लिए छोटे-छोटे नए अवसर खोलने का काम करेगा। जो भी करें, क्लियर इरादे से करें। कोई एक आसान नई चीज सीखें और जरूरत पड़े तो दोस्तों से भी मदद मांग सकते हैं। आज यात्रा करने से पहले अच्छे से सोचे विचार करना बहुत जरूरी है। आराम का समय तय करें। आज हल्के आरामदायक काम ही करें। आज किसी से छोटी-सी दोस्ताना बातचीत भी आपका मन खुश कर देगी और रिश्ता मजबूत होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: धनु राशि वालों की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। आज आपकी गर्मजोशी रिश्तों को आसान बनाएगी। अगर सिंगल हैं तो किसी से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी के आकर्षण से बचें और एक-दूसरे से अच्छे से बातचीत करने के बाद ही रिलेशनशिप में आएं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हो तो साथ में कोई छोटा-सा खुशियों भरा काम प्लान करें और पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। अपनी उम्मीदें ईमानदारी से रखें। प्रेमी पर किसी भी तरह का कोई दबाव न बनाएं। कोई प्यारा मजाक या सच्ची तारीफ नजदीकियां बढ़ाएगी। वादे निभाएं और समय का विशेष ध्यान रखें। यही छोटी-छोटी आदतें आगे चलकर प्रेमी के दिल में आपके लिए गहरा विश्वास बनाएगी।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वाले आज प्लानिंग बनाकर करें काम, रोजाना के छोटे खर्चों पर दें ध्यान

करियर राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में अपनी पॉजिटिव सोच से नए आइडिया पर बात करें। टीम के साथ एक क्लियर आइडिया रखें और बताएं कि इससे समय या मेहनत कैसे बचेगी। एक समय में एक ही काम की जिम्मेदारी लें और उसे पूरा करने के बाद ही अगला काम शुरू करें। डेडलाइन को लेकर जरूरत से ज्यादा वादे न करें। अगर यात्रा या पढ़ाई का मौका दिखे तो पहले पूरी जानकारी लें और प्लान बनाने के लिए समय मांगें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दोस्ताना व्यवहार और लगातार मेहनत आगे चलकर आपके लिए करियर में नए दरवाजा खोलने का काम करेगी।

आर्थिक राशिफल: आज आर्थिक मामलों में ईमानदारी बहुत जरूरी है। छोटे-छोटे खर्च नोट करें और अपने बजट से मिलाकर इन खर्चों को देखें। अगर कोई चीज तुरंत खरीदने का मन हो तो एक दिन रुक जाएं, हो सकता है उस चीज को खरीदने की इच्छा अपने आप कम हो जाए। दोस्तों को पैसा उधार देने से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति से क्लियर सलाह जरूर लें। हर हफ्ते थोड़ा-सा पैसा भविष्य के लिए अलग रखें। बचत की यह आदत आगे चलकर आपको सुरक्षा देगी और बिना चिंता के कोई खुशी की खरीदारी करने में मदद करेगी, साथ ही परिवार की प्लानिंग भी आसान होगी।

ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

स्वास्थ्य राशिफल: आज शरीर को हल्का और खुशी वाला मूवमेंट दें। टहलना या हल्का योग आपकी एनर्जी बढ़ाएगा और मानसिक तनाव कम करेगा। आज के दिन पर्याप्त पानी पिएं और सादा, शाकाहारी भोजन करें। इससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। थकान लगे तो आराम करें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। अगर बेचैनी बढ़े तो कुछ मिनट गहरी सांस लें और तीन छोटी चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं। मन और शरीर की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से लंबे समय तक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!