धनु राशिफल 2 जून 2026: आज शुरू हो सकता है नया रिश्ता, इन्वेस्टमेंट से पहले जरूर करें ये काम, पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल
Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशिचक्र की नवीं राशि है और इसका स्वामी ग्रह गुरु है। 2 जून का दिन इस राशि के लिए अच्छा जाएगा बस अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि लव, करियर, फाइनेंस और हेल्थ के लिहाज से धनु राशि के लिए आज का दिन कैसा होगा?

Sagittarius Horoscope 2 June 2026, Aaj ka Dhanu Rashifal, धनु राशिफल: धनु राशि वालों के लिए 2 जून का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ, करियर और पैसों के मामले में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। रिश्तों में खुशियां बढ़ेंगी और नौकरी में भी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हालांकि आज आपको सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। सही खानपान और अच्छा रूटीन अपनाकर आप इस समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते कि आज का दिन लव लाइफ, करियर, मनी और हेल्थ के लिहाज से कैसा जाएगा?
धनु राशि का लव राशिफल
लव लाइफ और रिश्तों के मामले में आज दिन अच्छा है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और बेहतर हो सकता है। आप दोनों के बीच प्यार, विश्वास और समझ बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग अभी सिंगल हैं उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नया रिश्ता शुरू होने की भी संभावना है। कुल मिलाकर लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि का करियर राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नए मौके मिल सकते हैं और कामकाज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कॉम्पटीशन के माहौल में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं।
धनु राशि का फाइनेंशियल राशिफल
पैसों के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं औरआपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अगर आज के दिन आप इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करेंगे तो आज का समय इस काम के लिए अनुकूल होगा। लाभ मिलेगा लेकिन सोच-समझकर सही फैसला लें। बिजनेस बढ़ाने या फिर किसी नई योजना में पैसा लगाने से आगे चलकर फायदा मिलने की संभावना होगी। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। सोच-समझकर किया गया इन्वेस्टमेंट अच्छा फायदा दे सकता है।
धनु राशि का हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज कई काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे हो सकते हैं तो ऐसे में आपका मन खुश रहेगा। हालांकि आपकी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर रह सकती है। ऐसे में आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का ज्यादा खाना खाने से बचें और पर्याप्त नींद लें। खूब पानी पिएं। रूटीन में योग या फिर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


