धनु राशिफल 17 फरवरी 2026: धनु राशि वालों की लाइफ में होगा सुधार, ऑफिस में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें ध्यान

Feb 17, 2026 07:20 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Sagittarius Horoscope Rashifal 17 February 2026 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। आइए जानते हैं, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी 2026 का दिन। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

धनु राशिफल 17 फरवरी 2026: धनु राशि वालों की लाइफ में होगा सुधार, ऑफिस में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें ध्यान

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 17 फरवरी 2026: आज प्यार और काम-दोनों में खुश रहने की कोशिश करें। रिश्तों में जो जिम्मेदारियां हैं, उन्हें समझदारी से निभाएं और प्रोफेशनल लाइफ में अपनी भूमिका को हल्के में न लें। पैसों के मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे, लेकिन सेहत से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में आने वाली चुनौतियों को धैर्य से संभालेंगे तो हालात बेहतर रहेंगे। ऑफिस में प्रोडक्टिविटी से जुड़े कुछ मसले सामने आ सकते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना जरूरी है। नई चुनौतियां लेने से सीखने और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पैसा ठीक रहेगा, बस सेहत को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि लव राशिफल- पार्टनर से बहस करते वक्त शब्दों पर ध्यान दें, क्योंकि गलतफहमी पैदा हो सकती है। किसी भी बड़े फैसले में पार्टनर को भरोसे में लेना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। तीखी या अनचाही बातचीत से बचें। शादीशुदा महिलाओं को रिश्ते में भरोसा बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ कपल्स के लिए साथ में घूमने-फिरने या छोटी ट्रिप का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में सरप्राइज गिफ्ट देने का अच्छा मौका है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में प्रपोज करने के लिए भी समय ठीक है।

धनु राशि करियर राशिफल- टीम मेंबर्स के साथ तालमेल बनाए रखें। दिन के पहले हिस्से में काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है या प्रोडक्टिविटी से जुड़ी छोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन बाद में स्थिति संभल जाएगी। कुछ ऐसे क्लाइंट्स से काम निपटना पड़ सकता है, जिन्हें संतुष्ट करना आसान नहीं होगा। कारोबारियों के लिए नए सौदे साइन करने के मौके बन रहे हैं, जो आगे चलकर फायदा दिला सकते हैं। ऑफिस में सीनियर पोस्ट पर काम कर रही महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ जूनियर्स निजी फायदे के लिए भावनात्मक दबाव बना सकते हैं। प्रोफेशनल रवैया रखेंगे तो काम आसानी से आगे बढ़ेगा।

धनु आर्थिक राशिफल- आज धनु राशि वालों के पास पैसा आएगा। आपका आर्थिक तौर पर सक्षम होगें। ऐसे में अगर आपसे कोई दोस्त मदद मांगता है, तो उसकी मदद जरूर करें। आप आज इलेक्ट्रॉनिक चीजें भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर घर के लिए फर्नीचर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए ऊी आज अच्छा दिन है। अगर आर्थिक या प्रोपर्टी से जुड़ा मुद्दा आज परिवार के भीतर है, तो उसे सुलझाने की पहल करें। बिजनेसमैन को विदेश में मौके दिखाई देंगे और वे प्रमोटरों के जरिए से धन जुटाने में सफल होंगे।

धनु स्वास्थ्य राशिफल- आज धनु राशि वालों को सांसों से जुड़ी दिक्कत रह सकती है। कुछ बच्चों में आज वायरल फीवर और स्किन से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।साइनस की दिक्कत भी आज कुछ लोगों में हो सकती हैखान में आज हरी सब्जियां शामिल करें। आज आपको ऑफिस और पर्सनल लाइफ दोनों में बैलेंस बनाकर चलना होगा। कोशिश करें कि इस समय तनाव को घर पर ना लाएं। घर पर ऑफिस का तनाव लाने से आपका स्ट्रैस लेवल और बढ़ेगा। आप अगर शाम को ड्राइव कर रहे हैं, तो आपको खास ध्यान देना होगा। आज अगर घूमने जा रहे हैं, जो किसी भी हालत में दवाएं मिस ना करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!