Ratna: तरक्की व सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न
- Ratna, Gemstones : कुछ ऐसे भी रत्न हैं, जिन्हे धारण करना करियर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रत्नों के बारे में-
Ratna: रत्न शास्त्र में कई तरह के रत्नों का वर्णन किया गया है। कुछ रत्नों को धारण करने से सफलता या तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। कुछ ऐसे भी रत्न हैं, जिन्हे धारण करना करियर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रत्नों के बारे में-
तरक्की व सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न
पुखराज
पीले रंग का पुखराज बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसे धारण करने से करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वहीं, पुखराज को तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है। माना जाता है पुखराज धारण करने से गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
सिट्रीन स्टोन
सिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न दिखने में पीले या सुनहरे रंग का होता है। इस रत्न की मदद से तरक्की व सफलता पाने में मदद मिलेगी।
गार्नेट
रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर लाल रंग का गार्नेट धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए। सफलता पाने के लिए आप ये रत्न धारण कर सकते हैं।
ग्रीन जेड
अपने निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह स्टोन लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है।
नीलम
नीले रंग का नीलम रत्न शनि का रत्न माना जाता है। वहीं, हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसकी किस्मत चमक जाती है। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।