ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मइस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों की पौ बारह, मेष वाले फाइनेंस में पा सकते हैं काम 

इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों की पौ बारह, मेष वाले फाइनेंस में पा सकते हैं काम 

मेष-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। वित्तीय क्षेत्र में सम्भावनाएं दिख रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, शेयर मार्केट, बीमा सलाहकार आदि क्षेत्रों में प्रयास सार्थक हो सकते हैं। जो जातक पुलिस फोर्स की...

इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों की पौ बारह, मेष वाले फाइनेंस में पा सकते हैं काम 
पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुर ,नई दिल्लीMon, 02 Dec 2019 08:05 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। वित्तीय क्षेत्र में सम्भावनाएं दिख रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, शेयर मार्केट, बीमा सलाहकार आदि क्षेत्रों में प्रयास सार्थक हो सकते हैं। जो जातक पुलिस फोर्स की तैयारी करते हैं। उनके लिए भी शुभ समय चल रहा है। प्रयास जारी रखें। प्रापर्टी के क्षेत्र में प्रयास करें। खानपान के क्षेत्र में व्यापार अच्छा हो सकता है। 

वृषभ- यदि आप सरकारी विभाग के किसी पद के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा समय चल रहा है। प्रयास जारी रखें। कुछ नए और कुछ पुराने अवसर मिलते हुए दिख रहे हैं। खासकर रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में प्रयास करें। लोहे या दवा से सम्बन्धित व्यापार में शुरुआत अच्छी रहेगी। 

मिथुन-यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो शिक्षा विभाग, इंटरटेनमेंट से सम्बन्धित और तकनीकी क्षेत्र से सम्बन्धित प्रयास करें। इस समय सम्भावनाएं बन रही हैं। बिचौलिए या ब्रोकरशिप के लिए भी यह उत्तम समय है। 

कर्क-जो लोग फिटनेस से सम्बन्धित काम करते हैं या खेलकूद के क्षेत्र में कॅरियर के लिए सम्भावनाएं देख रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। पुलिस बल के लिए उत्तम समय है। प्रयास जारी रखें। जल्द अच्छा होगा। 

सिंह-प्रापर्टी के क्षेत्र में, खान पान से सम्बन्धित कार्यों के क्षेत्र में, कानूनी सेवाओं के क्षेत्र में अच्छी सम्भावना दिख रही है। बिचौलिए का काम या सुरक्षा एजेंसी चलाने के लिए भी अच्छा समय है। 

कन्या-यदि आप इंजीनियरिंग, तकनीकी, रेलवे, बिजली विभाग इत्यादि संस्थानों के लिए प्रयासरत हैं तो आपके लिए अच्छा समय चल रहा है। 
आप किसी भी फील्ड के कुशल ट्रेनर हो सकते हैं। कोचिंग सेंटर की शुरुआत कर सकते हैं। 

तुला-सरकारी सेवाओं से सम्बन्धित तैयारी के लिए अच्छा समय है। सरकारी विभागों में ठेकेदारी, वित्त से सम्बन्धित कार्य और कंसल्टेंसी के लिए अच्छा समय है। 

वृश्चिक-नौकरी और व्यापार दोनों के लिए सुनहरा समय चल रहा है। शिक्षा से सम्बन्धित नौकरी या व्यापार के लिए अच्छा समय है। जल से सम्बन्धित कार्य कर सकते हैं। रेलवे या किसी कल कारखाने में नौकरी का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं से सम्बन्धित वस्तुओं का व्यापार भी अच्छा होगा। 

धनु-आय से अधिक व्यय के आसार हैं। किसी भी तरह के नए व्यापार में कूदने की जरूरत नहीं है। आज के दिन यदि किसी नौकरी को ज्वाइन करना चाहते हैं तो टाल दें। सरकारी नौकरी वाले कोई रिस्क न लें। 

मकर-किसी तरह का कोई नया व्यापार शुरू न करें। निवेश से बचें। सरकारी नौकरी वालों या नौकरी की तैयारी करने वालों को कुछ अच्छी सौगात मिल सकती है। जो भी तरल पदार्थ का व्यापार करते हैं, बचकर पार करें। 

कुंभ-लोहे, चमड़े, कोयले, रासायनिक  पदार्थों से सम्बन्धित रोजगार के अच्छे आसार हैं। स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, पीडब्लूडी विभागों के लिए अच्छा समय है। 

मीन-व्यापार के लिए उचित समय है। शिक्षा से सम्बन्धित, जमीन से सम्बन्धित और स्वास्थ्य से सम्बन्धित व्यापार के लिए उचित समय है। शिक्षा विभाग में नौकरी के भी आसार बनते हैं।

(अजय कुमार सिंह, गोरखपुर, प्रस्तुति)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें