राशिफल VIDEO: चंद्रमा और राहु बना रहे हैं ग्रहण योग, इन ग्रहों की चाल से आज ऐसे रहेंगे आपके सितारे
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु मिथुन राशि में एक साथ होकर ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं। तुला राशि में मंगल। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, गुरु, शनि और केतु धनु राशि में गोचर में चल...
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु मिथुन राशि में एक साथ होकर ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं। तुला राशि में मंगल। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, गुरु, शनि और केतु धनु राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-अक्रामक से बने रहेंगे क्योंकि आपके तीसरे घर में चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग बन रहा है। आपमें उर्जा का स्तर बहुत बढ़ जाएगा। कामों को शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय हो सकता है।
नकारात्मक-अक्रामकता को काबू में रखने की आवश्यकता है। इससे नुकसान भी हो सकता है।
प्रेम-अनबन की आशंका है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति रहेगी।
सेहत-शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय-हरे रंग की वस्तु का दान करें।
वृषभ-
सकारात्मक-मामला संभल जाएगा।
नकारात्मक-जुबान पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुम्बों में से किसी को लेकर परेशान रहेंगे। किसी की तबीयत खराब हो सकती है। पूंजी का निवेश बिल्कुल न करें। कुटुम्बों से न उलझें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-सिरदर्द या मुख रोग से परेशान हो सकते हैं।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-किसी तरह का कोई नुकसान संभव नहीं है।
नकारात्मक-स्थिति सकारात्मक-नकारात्मक दोनों बनी हुई है। आपके लग्न में ग्रहण योग बन रहा है। चंद्रमा और राहु दोनों मिथुन राशि के लिए अच्छे हैं लेकिन दोनों का ग्रहण योग के युग्म का फल मिलने के चलते थोड़ी नकारात्मकता ज्यादा रहेगी।
प्रेम-स्थिति ठीक है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-पेट, उदर योग या थोड़ी मानसिक समस्या से गुजर सकते हैं।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।
कर्क-
सकारात्मक-हिम्मत से काम लेंगे। परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-कर्ज से परेशान होंगे। खर्च की अधिकता से परेशान होंगे। अज्ञात भय से परेशान होंगे। रात्रि यात्रा पर ध्यान दीजिए।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है। मध्यम स्थिति है।
उपाय-काली वस्तु का दान करें।
सिंह-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई दिखाई दे रही है।
नकारात्मक-किसी ऐसे समाचार को पाकर परेशान हो सकते हैं जो बाद में भ्रामक पता चलेगा। मन थोड़ा परेशान होगा।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-शारीरिक स्थिति ठीक है। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ है।
उपाय-काली तिल दान करें।
कन्या-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। अचानक कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। अचानक प्रमोशन हो सकता है।
नकारात्मक-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-शारीरिक स्थिति ठीक है। बैक बोन में थोड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय-भैरव जी का दर्शन करें।
तुला-
सकारात्मक-भाग्य साथ दे रहा है। आप आगे बढ़ रहे हैं। कोई जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।
नकारात्मक-मान प्रतिष्ठा को कोई ठेस न पहुंचे इसपर ध्यान दीजिएगा।
प्रेम-स्थिति ठीक है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है। शारीरिक और मानसिक दोनों।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-वाणी संयमित रहेगी।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसे कई बार पढ़ लें। आज के दिन किसी की जमानत न लीजिएगा। सावधानी बरतिएगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें।
धनु-
सकारात्मक-विवेक से काम लेंगे।
नकारात्मक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
प्रेम-प्रेमी-पे्रमिका की मुलाकात सम्भव है। जीवनसाथी से एक नजदीकी आएगी लेकिन दिल के किसी कोने में थोड़ा सा मलाल रह सकता है।
व्यवसाय-व्यवसायिक स्थिति अच्छी चल रही है। रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-उदर रोग से परेशान हो सकते हैं।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें।
मकर-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। शत्रु पक्ष की एक नहीं चलेगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। आप आगे बढ़ जाएंगे।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब फील कर सकते हैं।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।
कुंभ-
सकारात्मक-मन संयमित रहेगा।
नकारात्मक-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। मन थोड़ा सकारात्मक-नकारात्मक बना रहेगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्मम स्थिति है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।
मीन-
सकारात्मक-समस्याएं अस्थाई हैं। जल्दी खत्म हो जाएंगी।
नकारात्मक-घरेलू कलह की आंशका है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खल पड़ता है।
प्रेम-मध्यम स्थ्िति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।