ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मराशिफल : आज चंद्रमा मेष और वृषभ के संक्रमण काल में, दोपहर बाद इन राशि वालों को होगा फायदा

राशिफल : आज चंद्रमा मेष और वृषभ के संक्रमण काल में, दोपहर बाद इन राशि वालों को होगा फायदा

ग्रहों की स्थिति- आज चंद्रमा मेष और वृषभ के संक्रमण काल में हैं। दोपहर बाद वृषभ में जाएंगे दोपहर तक मेष राशि में हैं। मिथुन राशि में राहु। मंगल तुला राशि में। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में।...

राशिफल : आज चंद्रमा मेष और वृषभ के संक्रमण काल में,  दोपहर बाद इन राशि वालों को होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 10 Dec 2019 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- आज चंद्रमा मेष और वृषभ के संक्रमण काल में हैं। दोपहर बाद वृषभ में जाएंगे दोपहर तक मेष राशि में हैं। मिथुन राशि में राहु। मंगल तुला राशि में। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में। शुक्र, बुध, शनि और केतु धनु राशि में हैं।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। जो कार्यों को करना चाहते हैं आप दोपहर तक शुरू कर दें।
नकारात्मक-दोपहर बाद रुक जाइएगा। पूंजी का निवेश मत कीजिएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें।

वृषभ-
सकारात्मक-दोपहर के बाद उत्तम दिन रहेगा। दोपहर बाद चंद्रमा लग्न में आ जाएंगे। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे।
नकारात्मक-दोपहर तक कोई काम शुरू न करें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण की जरूरत है।
प्र्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।

मिथुन-
सकारात्मक-दोपहर तक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मन भी ठीक रहेगा।
नकारात्मक-दोपहर बाद थोड़ा चिंतित रहेंगे आप। मन भयभीत रहेगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-आपने जो मेहतन, व्यवसाय या श्रम किया है उसका आर्थिक लाभ मिलने का समय आ गया है। कुल मिलाकर बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-कुछ खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-काल भैरव का दर्शन करें।


सिंह-
सकारात्मक-किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। आर्थिक सफलता मिलती जा रही है।
नकारात्मक-किसी नकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

कन्या-
सकारात्मक-दोपहर बाद जोखिम से उबर जाएंगे। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगेगा।
नकारात्मक-दोपहर तक रिस्क है। मान प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-किसी गरीब को भोजन कराएं।

तुला-
सकारात्मक-नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-दोपहर बाद थोड़ा जोखिम वाला समय शुरू हो रहा है।
प्रेम-जीवनसाथी के साथ निरंतरता बढ़ेगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। दोपहर के पहले। मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्मय
उपाय-काली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-बहुत अच्छा समय है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शुभ समाचार और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-मन अज्ञात भय से परेशान हो सकता है।
प्रेम- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है।
व्यवसाय-सफलता मिल सकती है।
सेहत-पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें।

धनु-
सकारात्मक-भावुकता से उबर रहे हैं। कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं। रुकेंगे नहीं। राह के रोड़े हटेंगे आप आगे बढ़ जाएंगे।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।
प्रेम-स्थिति मध्यम है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-किसी गरीब को भोजन कराएं।

मकर-
सकारात्मक-अंत में सब अच्छा होगा।
नकारात्मक-कलहकारी स़ृष्टि का सृजन हो रहा है। चाहे घर में हो या प्रेम में हो।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कार्यों की शुरुआत कर चुके हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। धीरे-धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं।
नकारात्मक-मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-काली जी का दर्शन करें।

मीन-
सकारात्मक-शुरुआत कर सकते हैं। दोपहर बाद जो भी कार्य करना चाहें शुरू कर दें। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-मन भयभीत रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भैरव जी का दर्शन करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें