Tarot Horoscope 21 June: कन्या राशि वाले रहें गुस्से से दूर, धनु राशि जल्दबाजी में ना लें फैसला
Tarot Rashifal 21 June 2025: हमारी हर दिन की एनर्जी काफी अलग होती है और इसे समझकर हम अपनी जिंदगी को थोड़ा सा आसान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सभी राशियों को आज किन-किन बातों को ध्यान में रखने की जरुरत है?

मेष टैरो राशिफल (Aries)
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आपके दिमाग में क्लैरिटी है और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इसे दूसरों की वजह से कमजोर मत होने दीजिए। द मैजिशियन कार्ड का कहना है कि आज अपनी इसी ताकत को सही दिशा देने का समय है। आज अचानक से आपको कोई अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिएगा। खुद पर भरोसा रखिए और हमेशा मन की सुनिए। यही चीजें आपको सफलता की ओर लेकर जाएंगी।
लकी टिप्स: अपने कमरे और ऑफिस डेस्क को साफ रखें।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus)
टैरो कार्ड: द हरमिट
स्लो हो जाइए। द हरमिट कार्ड कहता है कि जल्दबाजी ना करें। सही चीजों को होने में समय लगता है। अगर सब कुछ धीरे-धीरे हो रहा है तो वैसे ही होने दीजिए। आज रिएक्ट मत करिए। जब हर चीज धीमी लगे तो आपको सवालों का सारे जवाब इसी में छिपे हैं। इसी शांति में जवाब ढूंढने की कोशिश करिए। जवाब आपको अपने अंंदर से ही मिलेगा ना कि बाहर से। आज कुछ समय अकेले रहें। डायरी लिखिए और ध्यान लगाइए। धैर्य रखिए। सब कुछ सही दिशा में ही आगे बढ़ रहा है।
लकी टिप्स: नंगे पांव जमीन पर टहलिए।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini)
टैरो कार्ड: द व्हील ऑफ फॉर्च्यून
आज आपको महसूस होगा कि आसपास खूब बदलाव हो रहा है। आपका एक छोटा सा कदम सब कुछ बदल देगा। आज व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड कह रहा है कि चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं लेकिन यही सब कुछ आगे चलकर बड़ा फर्क लाएंगे। खास पल के इंतजार में आज को खराब ना करें। आज से ही कुछ अच्छा शुरू करने की कोशिश करिए। किसी से बात करते हुए भी आपको कई नए आइडिया आएंगे।
लकी टिप्स: कमरे के किसी कोने को फिर से व्यस्थित करने की कोशिश करिएगा।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer)
टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टेस
कभी-कभी चुप रहना भी जरूरी है। इससे बिना कहे भी आप काफी कुछ कह देते हैं। द हाई प्रीस्टेस कार्ड कह रहा है कि थोड़ा ब्रेक लेकर अपने दिल की सुनिए। जो कुछ भी अभी है उसका सच जल्दी सामने आ जाएगा। जल्दबाजी ना करें। शांति से बैठिए और ध्यान लगाइए। ऐसा हो सकता है कि आज कोई छिपी हुई बात अचानक सामने आ जाए। जिस चीज को लोग शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे हैं, उसे आप महसूस करेंगे। मन की आवाज को सुनिए।
लकी टिप्स: तुलसी या फिर कोई भी हर्बल चाय आज पीने की कोशिश करिए।
सिंह टैरो राशिफल (Leo)
टैरो कार्ड: टेम्परेंस
आज के दिन शांति को चुनिए। आज टेम्परेंस कार्ड कह रहा है कि बैलेंस रहिए और जल्दबाजी मत करिए। घबराने से रास्ता नहीं मिलेगा। अगर आज ढेर सारी फीलिंग्स एक साथ आ रही हैं तो गहरी सांस लीजिए। जब हर तरफ परेशानी दिखे तो शांत रहना ही अच्छा है। धैर्य से काम लीजिए। सब ठीक होगा। आज शांत रहिए और दिल की सुनिए। जब मन शांत होगा तो अच्छे मौके खुद ब खुद आपके पास आएंगे।
लकी टिप्स: सूरज ढलने के समय दिया जलाइए।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo)
टैरो कार्ड: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आपके सभी विचार साफ होंगे। ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि आज आप क्लैरिटी के साथ सोच पाएंगे। अगर किसी चीज को लेकर कन्फ्यूज हैं तो जवाब जल्दी मिलेगा। अपने मन की बात शेयर करिए। आज लोग चाहेंगे कि आप उन्हें गाइड करें। आप जो भी सोच रहे हैं उसे ही करते जाइए। गुस्से से दूर रहें।
लकी टिप्स: आज डायरी में अपने तीन लक्ष्यों को लिखिए।
तुला टैरो राशिफल (Libra)
टैरो कार्ड: जस्टिस
कुछ भी रिएक्ट करने से पहले रुकिए और सोचिए। जस्टिस कार्ड का मतलब है कि शांत रहकर ही सही फैसला लिया जा सकता है। कुछ भी बोलने से पहले लंबी सांस लीजिए। सामने वाले शख्स की बातों को ध्यान से सुनिए। अगर कोई फैसला लेने वाले हैं तो दोनों पक्ष की बात को ध्यान से सुनने की जरूरत है। समझदारी से काम लेने पर मुश्किल काम भी ठीक लगने लगेगा। सच पर टिके रहिए। आखिर में सच्चाई की ही जीत होती है।
लकी टिप्स: आज सफेद रंग के कपड़े पहनें।
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio)
टैरो कार्ड: द स्टार
जहां-जहां आप ध्यान देंगे, वहां एनर्जी का फ्लो बढ़ेगा। द स्टार कार्ड का कहना है कि उम्मीद करना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आज आप जो भी फील करेंगे, उसके बढ़ने के चांस ज्यादा हैं। अगर आप शांति पर ध्यान देंगे तो वो बढ़ेंगी। वहीं अगर टेंशन के बारे में सोचेंगे तो वो बढ़ेगा। भरोसा रखिए। आपके सपने आपसे अब ज्यादा दूर नहीं हैं। अपने मन को साफ रखिए और शांत रहिए।
लकी टिप्स: सुबह के वक्त खुले आसमान के नीचे मेडिशन करें।
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius)
टैरो कार्ड: द हैंग्ड मैन
थोड़ा सा ब्रेक लीजिए और चीजों को अलग नजरिए से देखिए। द हैंग्ड मैन कार्ड का कहना है कि जब हम कम बोलते हैं और दिल की सुनते हैं, तभी सही जवाब मिलते हैं। हर चीज का एक्सप्लेशन देने की जरूरत नहीं है। सब कुछ चुपचाप देखिए और चुप रहिए। सब्र रखिए। जल्दबाजी में आगे ना बढ़ें। शांत रहिए क्योंकि तभी आपको अपने आप सही जवाब मिल जाएगा।
लकी टिप्स: आज सॉफ्ट और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुनिए।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn)
टैरो कार्ड: द एम्परर
आज शांत रहिए। द एम्परर कार्ड कहता है कि आपके बिना बोले भी लोग आपकी मौजूदगी को महसूस करते हैं। जिंदगी में बैलेंस बनाकर रहिए। आपका शांत स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। किसी को बार-बार समझाने की जरूरत नहीं है। कई बार हमारा चुप रहना ही सही होता है। खुद पर भरोसा करने का दिन है। अब सब कछ सही हो रहा है।
लकी टिप्स: कुछ भी काम करने से पहले अगरबत्ती जलाइए।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius)
टैरो कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स
अपने सच पर टिके रहिएगा। आपको हर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। मन को शांत रखिए। अपनी सीमाएं तय करिए। आगे बढ़ने के लिए कई बार हमें सख्त फैसले लेने पड़ते हैं। किसी भी चीज को लेकर पछतावा करने की जरूरत नहीं है। जो आपके लिए सही है सिर्फ उसे ही चुनिए। दूसरों की खुशी के लिए फैसले मत लीजिए।
लकी टिप्स: नंगे पांव जमीन पर चलने से मन शांत रहेगा।
मीन टैरो राशिफल (Pisces)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स
आज पुरानी यादें फिर से आ सकती हैं। सिक्स ऑफ कप्स कार्ड कहता है कि आज वहां लौटने की जरूरत है या वो काम करने की जरूरत है, जिनसे कभी आपको खुशी मिला करती थी। कभी-कभी खुश रहने के लिए कोई वजह नहीं चाहिए होती है। पुरानी यादों से दिल हल्का महसूस करेगा। बचपन की कोई पुरानी याद आज चेहरे पर स्माइल लेकर आएगी। आज आपको दिल बता देगा कि असल सुकून कहां पर है।
लकी टिप्स: आज कोई पुरानी डायरी या एलबम खोलिए।
.....................
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Url: www.astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।