ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology RashifalCapricorn Horoscope 2021 Makar Annual Rashifal Know about Will be negative from May 24 but after December 6 you will receive money from the property know your horoscope for the new year

Makar Rashifal 2021: 24 मई से नकारात्मक रहेंगे, लेकिन 6 दिसंबर के बाद संपत्ति से धन की प्राप्ति, जानें नए साल का अपना राशिफल

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 5 जनवरी से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो...

Makar Rashifal 2021: 24 मई से नकारात्मक रहेंगे, लेकिन  6 दिसंबर के बाद संपत्ति से धन की प्राप्ति, जानें नए साल का अपना राशिफल
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 24 Dec 2020 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 5 जनवरी से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। छह अप्रैल से धन की स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब/परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी परिचित के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अथवा किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 24 मई से मन में नकारात्मका विचारों से बचने का प्रयास करें। आय में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 12 अक्तूबर से परिस्थितियों में सुधार होगा। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। 6 दिसंबर के बाद संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय-
1. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. प्रतिदिन प्रातः तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़े से चालव, चीनी व रोली डालकर भगवान सूर्य की तरफ मुंह कर जल अर्पित किया करें।
3. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या हरी सब्जी खिलाया करें।
,

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें