ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology RashifalAries Horoscope 2021 Mesh Annual Rashifal Know about attainment of high position in the new year and travel abroad for business in 2021

Meen Rashifal: नए साल में 2021 में उच्च पद की प्राप्ति और कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। छह अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। घर-परिवार...

Meen Rashifal:  नए साल में 2021 में उच्च पद की प्राप्ति और कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 25 Dec 2020 09:55 AM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। छह अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक/मांगलिक कार्य हो सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वाहन की प्राप्ति होगी। 15 सितंबर के बाद शैक्षिक कार्यों में पुनः सफलता मिलेगी। 12 अक्तूबर से मन कुछ परेशान हो सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 21 नवंबर के बाद परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार का विस्तार होगा।
उपाय-
1. सवा पांच रत्ती का पुखराज सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करें।
2. प्रतिदिन ‘आदित्य हृदय स्त्रोत्र’ का पाठ किया करें।
3. शुक्रवार को यथाशक्ति चावल दान किया करें।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें