समय सुधर चुका है। चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम, संतान हो या चाहे व्यापार हो। हर दृष्टिकोण से ये अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। मध्य आनंददायक होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अंत थोड़ा खराब हो सकता है। बचकर पार करिएगा। कोई रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।