सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी थोड़े सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ और अपने स्वास्थ्य, दोनों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। सप्ताह का अंतिम भाग थोड़ा कष्टकारी हो सकता है, जहाँ चोट-चपेट लगने की संभावना है। कुल मिलाकर यह एक मिला-जुला और थोड़ा 'डिस्टर्बिंग' सप्ताह रह सकता है। अनुकूलता के लिए अपने पास पीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।