मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता शुभ रहेगा। नौकरी या रोजगार से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रमोशन या मनचाही पोस्टिंग की खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और बिजनेस में फायदा होगा। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में तालमेल बना रहेगा और लव लाइफ भी संतुलित रहेगी।