मीन राशिफल 16 अक्टूबर: पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस, ऑफिस में हो सकता है ईगो क्लैश

मीन राशिफल 16 अक्टूबर: पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस, ऑफिस में हो सकता है ईगो क्लैश

संक्षेप:

Today Pisces Horoscope 16 October 2025: राशिचक्र की आखिरी राशि मीन है। मीन राशि के जातकों के ग्रह स्वामी जूपिटर यानी गुरु है। इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन क्या-क्या लाने वाला है? नीचे जानें विस्तार से...

Oct 16, 2025 06:49 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जे. एन. पांडेय
share

Pisces Horoscope Today 16 October 2025, Aaj Ka Meen Rashifal: प्यार के मामले में आज नोकझोंक हो सकती है। ऑफिस में थोड़ी-बहुत पॉलिटिक्स होगी लेकिन आप अपनी मेहनत से सब पर भारी पड़ने वाले हैं। पैसों की स्थिति सही रहने वाली है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीन लव राशिफल: मीन राशि के जातक आज पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें। किसी तीसरे शख्स को अपने फैसलों में दखल ना देने दें। कुछ लोगों को अपने रिश्ते के लिए पैरेंट्स की मंजूरी मिल सकती है। दिन का दूसरा हिस्सा काफी रोमांटिक होगा। आज डिनर पर शादी को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। जो लोग सिंगल हैं, वो आज ट्रेन, ऑफिस या फिर किसी इवेंट में खास शख्स से मिल सकते हैं।

मीन करियर राशिफल: आज ऑफिस में छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। किसी के साथ ईगो क्लैश हो सकता है। आज ऑफिस में शांत रहकर काम करें। अपनी राय देते वक्त थोड़ा सोच-समझकर ही कुछ कहें। कॉपीराइटर, ऐडवर्टाइजिंग, नर्सिंग, शेफ या मीडिया फील्ड में काम करने वालों की जल्द ही जॉब बदलने के संकेत भी हैं। महिलाओं को टीमवर्क में एडजस्ट करने में दिक्कत होगी। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए ये समय अच्छा है।

मीन मनी राशिफल: पैसे के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सेविंग पर ध्यान दें। महिलाओं को पारिवारिक प्रॉपर्टी में फायदा मिल सकता है। नई गाड़ी लेनी है तो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा सही रहेगा। आज दोस्त या फिर भाई-बहन को ज्यादा रकम उधार ना दें। आज पारिवारिक आर्थिक झगड़े सुलझ सकते हैं। आज बड़ा या फिर रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें।

मीन हेल्थ राशिफल: आज हेल्थ सामान्य रहेगा। कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। बड़े-बुजुर्ग लोगों में जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। खाने में मिर्च मसाले वाले और ऑयली फूड से बचें। फल-सब्जियां ज्यादा लें। कुछ महिलाओं में माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। आज बच्चों को खेलते वक्त चोट लग सकती है। आज गीले फर्श पर चलते वक्त सावधान रहें।

मीन राशि के गुण

ताकत: समझदार, सुंदर सोच वाले, दयालु

कमजोरी: भावुक, निर्णय लेने में धीमे, कल्पनाशील ज़्यादा

प्रतीक: मछली

तत्व: जल

शरीर का हिस्सा: रक्त संचार प्रणाली

ग्रह स्वामी: नेपच्यून

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ रत्न: पुखराज

प्राकृतिक मेल-जोल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

अच्छी अनुकूलता: कन्या, मीन

सामान्य अनुकूलता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

कम अनुकूलता: मिथुन, धनु

डॉ जे. एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।