Kanya Masik Rashifal (July 2026)

कन्या मासिक राशिफल जुलाई 2026Author : Pandit Narendra Upadhyay
यह महीना जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। कारोबार में नए लोगों से संपर्क लाभ देगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। और पढ़ें

Virgo Compatibility and Characteristics

  • संगतता
  • विशेषताएँ

राशि चुनें और जानें कि आप उस राशि से कितने संगत हैं

virgo rashi
Plus sign
aries rashi
Equal sign
63%

आपकी विशेषताएं: कन्या राशि का गुण स्वभाव: कन्या राशि स्वभाव राशि मानी जाती है । इस राशि का चिन्ह हाथ में फूल की डाली लिए हुए कन्या है। इस राशि का स्वामी बुध होता है। कन्या राशि की दिशा दक्षिण होता है। इस राशि के अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है। पृथ्वी तत्व की राशि होता है । इसका शुभ रंग हरा होता है । शुभ अंक 5 होता है

कन्या राशि के लोगों का स्वभाव: कन्या राशि के लोग आमतौर पर विनम्र मृदुभाषी होते हैं। किसी भी तरीके का मुश्किल आने पर थोड़ा घबरा जाते हैं। किसी कार्य को मैनेजमेंट और प्लानिंग के आधार पर करना ज्यादा पसंद आता है। कन्या राशि के लोग शीघ्रता के साथ किसी पर विश्वास नहीं करते। अपने कार्य की निगरानी खुद करना चाहते हैं । शांत प्रकृति के कुशल और व्यवहारिक व्यक्ति होते हैं । कर्तव्य परायणता इन्हें पसंद है। कन्या राशि के लोग अनावश्यक रूप से भावनाओं के आधार पर कार्य नहीं करते है। कन्या राशि के लोग अपने अंदर की बात को शीघ्रता के साथ किसी को नहीं बताते। दिमाग के मामले में यह काफी तेज होते हैं

कन्या राशि के स्वामी के अनुसार गुण: कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध मस्तिष्क का कारक ग्रह होता है, यादाश्त का कारक ग्रह होता है। योजना एवं मैनेजमेंट का कारक ग्रह होता है। बुध सौम्य ग्रह होता है।इस कारणों से कन्या राशि के लोगों का मन मस्तिष्क शांत प्रकृति का होता है।

कन्या राशि का चिन्ह: कन्या राशि का चिन्ह होता है हाथ में फूल की डाली लिए हुए कन्या। इसी कारण से कन्या राशि के लोग शांत प्रकृति के तथा सौम्य होते हैं

कन्या राशि का गुण: कन्या राशि के लोग व्यावहारिक प्रकृति के होते हैं और वफादार होते हैं । किसी भी योजना के प्रति विश्लेषणात्मक रवैया अपनाते हैं। प्रकृति से दयालु होने के साथ-साथ मेहनत पसंद होते हैं । दूसरों की भावनाओं को समझ कर उनके अनुरूप व्यवहार करते हैं। थोड़े स्वार्थी प्रकृति के भी होते हैं। कन्या राशि के लोग अपने कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर रखते हैं।

कन्या राशि की कमियां: कन्या राशि के लोग दूसरों की आलोचना शीघ्रता के साथ करते हैं । शर्म और लज्जा के कारण शीघ्रता के साथ किसी के साथ खुल नहीं पाते हैं।

कन्या राशि का करियर: कन्या राशि के लोग व्यापार , कला , सौंदर्य , फिल्म क्षेत्र, मीडिया , मैनेजमेंट तथा अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में कार्य करना ज्यादा पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग प्रशासनिक सेवाओं , अकाउंट , गणित, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोग्राम, चार्टर्ड अकाउंटेंट , शेयर ब्रोकर, वित्तीय क्षेत्र, बैंकिंग, निवेश बैंकिंग सहित वकालत तथा न्यायिक क्षेत्र में भी कार्य करना पसंद करते हैं।

कन्या राशि की हेल्थ: कन्या राशि के लोगों में वायु विकार, पेट की समस्या, चेचक , हड्डी की समस्या , वाणी दोष, स्किन एलर्जी , सीने की तकलीफ, पीठ में दर्द , जोड़ों में दर्द, स्पोंडिलाइटिस, चिड़चिड़ापन, कान की समस्या के साथ-साथ पेट संबंधित समस्या ज्यादा परेशान करती है।

कन्या राशि मित्र के रुप में: कन्या राशि के लोग बहुत अच्छे दोस्त बनते हैं। यह बुद्धिमान , विनम्र, शर्मीले , मधुर , दयालु , संवेदनशील स्वभाव के होते हैं साथ ही साथ संवाद प्रिय होते हैं । इसी कारण से इनके साथ रहना बहुत आसान होता है। कन्या राशि की मित्रता बहुत लंबे समय तक चलती है। वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर तथा मीन राशि वालों के साथ इनकी मित्रता अच्छी होती है।

कन्या राशि का जीवनसाथी: कन्या राशि के लोग प्यार के मामले में कुशल और व्यवहारिक होते हैं। कन्या राशि के लोगो में दूसरे को प्रसन्न करने का गुण होता है। वृष, कर्क, वृश्चिक तथा मकर राशि को ज्यादा आकर्षित करते हैं। लव मैरिज के मामले में आगे होते हैं । जीवनसाथी का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं । जीवनसाथी का चुनाव खुद करना चाहते हैं तथा आपसी संबंधों में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते हैं।

Hindi NewsAstrologyKanya Masik Rashifal (July 2026)