
तुला राशिफल 10 सितंबर: एक्स से फिर जुड़ेगा रिश्ता, दान करने के लिए ये है शुभ समय
Aaj ka Tula Rashi Ka Rashifal, Libra 10 September Prediction: राशिचक्र में सातवीं राशि तुला है। तुला राशि के जातकों का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा जाएगा? नीचे विस्तार से जानिए...
Libra Horoscope 10 सितंबर 2025, तुला राशिफल: ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ में आई दिक्कतों को बातचीत से दूर कर सकते हैं। पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों को खत्म करें। पैसों के मामले में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि हेल्थ पर ध्यान दें।

तुला लव राशिफल: दिन से पहले छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। इन्हें मैच्योरिटी के साथ हैंडल करें। बातचीत से सभी परेशानियां दिन के अंत तक सुलझ जाएगी। आज आप दिन के दूसरे हिस्से में किसी को प्रपोज कर सकते हैं। कुछ महिलाएं आज अपने एक्स से जुड़ सकती हैं, जिससे जिंदगी में खुशियां आएंगी। रिश्ते में उतनी खुशी नहीं होगी, लेकिन धैर्य रखने से मामला सुलझ जाएगा।
तुला करियर राशिफल: ऑफिस में आज किसी भी तरह के ईगो से बचिए। मीटिंग्स में अपने इनोवेशन की बात करिए। मेहनत और ईमानदारी से काम करने की आदत मैनेजमेंट की नजर में आपको अच्छा बनाएगी। प्रमोशन या फिर दूसरी जि्म्मेदारियों को लेकर बात हो सकती है। जो लोग दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे थे, वो अपनी सीवी अपडेट कर लें। नौकरी के लिए कॉल कभी भी आ सकती है। सरकारी कर्मचारी का ट्रांसफर हो सकता है। जो लोग चमड़ा, कपड़ा, ट्रांसपोर्ट, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक्स से के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें कई लाभ मिलेंगे।
तुला मनी राशिफल: पैसों के मामले में आज का दिन सही होगा। अगर कुछ दान करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा ही सही रहेगा। हो सकता है कि आज किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ें। आज घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। आपको धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब अपनी मेहनत का फल साफ-साफ दिखेगा।
तुला हेल्थ राशिफल: तुला राशि के जातकों को आज सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। वहीं महिलाओंं को स्किन से जुड़ी कोई समस्या होगी। डायबिटीज और लिवर संबंधी समस्या से जूझने वाले लोग आज दिन के बाद थोड़ा सावधानी बरतें। बड़े-बुजुर्ग अपनी दवाइयां समय पर लें। बच्चों को हल्का बुखार या फिर डाइजेशन संबंधी समस्या हो सकती है।
तुला राशि के गुण
ताकत: आदर्शवादी, सामाजिक रूप से आकर्षक, सौंदर्यप्रिय, आकर्षक, कला-प्रेमी
कमजोरी: अनिश्चित, आलसी, टकराव से बचने वाले
प्रतीक: तराजू
तत्व: वायु
शरीर का भाग: गुर्दे और मूत्राशय
शासक ग्रह: शुक्र
शुभ दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ रत्न: हीरा
प्राकृतिक अनुकूलता: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ
अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला
साधारण अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन
कम अनुकूलता: कर्क, मकर
डॉ जे. एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

लेखक के बारे में
Garima Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




