मिथुन राशिफल 23 मई 2026: आज जल्दबाजी में न फंसाएं पैसे, ये दो चीजें हैं आपके सफलता की कुंजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Gemini Horoscope Today, Aaj ka mithun rashi rashifal 23 May 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई 2026 का दिन…

मिथुन राशिफल 23 मई 2026: आज जल्दबाजी में न फंसाएं पैसे, ये दो चीजें हैं आपके सफलता की कुंजी

Gemini Horoscope Today, आज का मिथुन राशिफल 23 मई 2026: मिथुन राशि वालों को आज आपको अपने दिल की सुनकर सकारात्मक फैसले लेने चाहिए। अगर आपके मन में कोई छोटी दुविधा भी चल रही है, तो इस दुविधा को बहुत ज्यादा तूल न दें। अगर ध्यान देंगे तो यह दुविधा अपने आप खत्म हो जाएगी और आप बेझिझक नए प्रेम में जा सकते हैं, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है। पारिवारिक मोर्चे पर आपको इस समय पिता के साथ अपने संबंधों का खास ख्याल रखना होगा, उनके साथ मतभेद की स्थिति से बचें। निवेश को टालना और अपने काम पर फोकस रखना ही आज आपकी सफलता की कुंजी है।

पढ़ें आज का विस्तृत मिथुन राशि का राशिफल-

मिथुन लव राशिफल-

आपकी लव लाइफ के लिहाज से यह समय बेहद भावुक और संजीदा रहने वाला है। वर्तमान में प्रेम की स्थिति आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो चुकी है। आप न केवल अपनी भावनाओं को गहराई से महसूस कर रहे हैं, बल्कि आप इस महत्व को पूरी तरह समझ भी रहे हैं और इस रिश्ते को अपने जीवन में एक खास स्थान भी दे रहे हैं। आपका प्रेम इस समय बहुत अच्छा चल रहा है और आपसी समझ के साथ आप दोनों बहुत अच्छी तरीके से लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। आपके अंदर अब इस प्रेम को और ज्यादा बढ़ाने का विचार आ रहा है। आप इसे वैवाहिक स्थिति तक ले जाने के लिए या सामने वाले को अपना जीवनसाथी बनाने के बारे में भी पूरी गंभीरता से सोच रहे हैं, जो आपके इस प्रेम की गहराई और आपके समर्पण को साफ-साफ दर्शाता है। जो लोग नए प्रेम में हैं या किसी नए रिश्ते में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत ही अच्छा समय है।

मिथुन करियर राशिफल-

मिथुन राशि वालों को अपने करियर में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से आपकी व्यावसायिक स्थिति अच्छी है, कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। बस इस समय आपको अपने काम में कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए। कोई भी अप्रत्याशित जोखिम मत लें। आपकी व्यावसायिक स्थिति अपने सामान्य रूप से चलती रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेसमैन दोनों को ही इस समय सरकारी तंत्र से किसी भी तरह की पंगेबाजी या वाद-विवाद नहीं करें, वरना सरकारी नियमों के फेर में फंसकर नुकसान हो सकता है। कानून का पूरी तरह पालन करें।

मिथुन आर्थिक राशिफल-

मिथुन राशि के लिए आज धन की स्थिति और निवेश की स्थिति की बात करें, तो आपको थोड़ा सोच-समझकर ही कहीं भी निवेश करना चाहिए। अगर संभव हो तो अभी कुछ समय के लिए निवेश को पूरी तरह रोक देना चाहिए। आपके पास इस समय जो भी लिक्विड फंड यानी नगद पैसा आ रहा है, उसको आप थोड़ा बचाकर अपने पास ही रोकें। जल्दबाजी में कहीं भी पैसे फंसाने से बचें और इसके बाद थोड़ा रुक करके, पूरी परिस्थिति का आकलन करके ही आपको आगे निवेश करना चाहिए।

मिथुन सेहत राशिफल-

मिथुन राशि के जातकों की सेहत की बात करें, तो इस समय ग्रहों का गोचर आपके मिले-जुले शारीरिक प्रभाव को दिखा रहा है। आपके द्वादश भाव यानी बारहवें घर में सूर्य और बुध एक साथ बैठे हैं। बुध की स्थिति द्वादश भाव में होने के कारण सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। हालांकि यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन फिर भी आपको त्वचा से जुड़ी या नर्व यानी नसों से जुड़ी थोड़ी परेशानी होना संभव है। इस समय स्किन एलर्जी या नसों के खिंचाव जैसी दिक्कतों को बिल्कुल भी अनदेखा मत करें और समय पर डॉक्टरी सलाह लीजिएगा। अगर आपकी मानसिक स्वास्थ्य की बात करें, तो वह बेहद अच्छा है। मन का मजबूत होना आपको शारीरिक रूप से भी संभाले रखेगा और यह अंदरूनी मजबूती किसी भी तरीके की विपरीत परिस्थिति को आपके ऊपर हावी नहीं होने दे रही है। आपके सामने चाहे जैसी भी स्थिति आए, वह इस बात से आपको हिला नहीं पा रही है कि जो सही है वह सही है। आप पूरी तरह से अडिग हैं और एक बहुत ही अच्छे व संतुलित मानसिक स्थिति में आप बने हुए हैं।

अगर पूरे दिन का ओवरऑल फलादेश देखा जाए, तो मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आत्ममंथन और सधे हुए कदमों से आगे बढ़ने का है। आपके लग्न में ही देवगुरु बृहस्पति और शुक्र जैसे दो शुभ ग्रह बैठे हैं, जो आपकी बुद्धि को सही दिशा दे रहे हैं और आपकी निर्णय क्षमता व मान-प्रतिष्ठा को बढ़ा रहे हैं। द्वादश भाव के सूर्य और बुध जहां एक तरफ अनावश्यक खर्च और स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी परेशानी दे सकते हैं, वहीं लग्न के शुभ ग्रह आपकी मानसिक दृढ़ता को कमजोर नहीं होने देंगे। पिता के स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान रखें, क्योंकि उनका स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है। दिन को शांतिपूर्ण और विघ्नमुक्त बनाने के लिए ओम बुं बुधाय नमः का जाप करना या गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
ग्रहों के शुभ प्रभाव और दैनिक जीवन में सफलता के उपाय जानने के लिए Aaj ka Rashifal,चेक करें। अपने दिन की बेहतर योजना बनाने के लिए Kumbh, Tula, Kanya और Meen Rashifal लिंक्स देखें।