
लव राशिफल 2 अगस्त: रिश्ते में आई दूरियों को ऐसे खत्म करें कर्क राशि, धनु राशि को मिलेगा सरप्राइज
संक्षेप: Love and Dating Relationship Horoscope: जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों की जिंदगी में प्यार आज क्या-क्या लेकर आएगा? किसी को बिना डर अपने दिल की बात कहनी है तो वहीं किसी को अपने इंट्यूशन पर भरोसा करना है। पढ़ें 2 अगस्त की लव राशिफल…
मेष (Aries): आज शांत रहें। बिना कुछ कहे ही पार्टनर के साथ शांत पल बिताएं। पार्टनर की बातों को दिल से सुनें। इससे आप लोगों का रिश्ता और भी गहरा हो जाएगा। आपकी मौजूदगी और छोटा सा सहारा ही पार्टनर के लिए खूब मायने रखेगा। अपने दिल की सुनें। जब आप चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं तभी असली प्यार जागता है।

वृषभ (Taurus): आज आपका दिल और मन बार-बार ऐसे शख्स की ओर खिंचेगा जो आपको अपना सा लगता है। ऐसा प्यार आत्मा को शांति देता है। आज गौर से सोचिए कि किसकी मौजूदगी में आप सुरक्षित महसूस करते हैं? या फिर कौन आपको सबसे ज्यादा समझता है? अगर प्यार सच्चा होगा तो वो आपको कभी भी किसी भी उलझन में नहीं डालेगा। रिश्ता और इंसान सही होगा तो वह घर जैसा अपनापन देगा। अपने दिल की ही राह चुनें।
ये भी पढ़ें: धनु राशिफल 2 अगस्त: पार्टनर संग करें मजेदार आउटिंग की प्लानिंग, छोटे-छोटे खर्चों को करें ट्रैक
मिथुन (Gemini): कल के शक को आज पीछे छोड़ दें। खुद को दोबारा प्यार करने दें। डर की वजह से अपनी फीलिंग्स को छिपाने की जरूरत नहीं है। बिना डर के दिल से बात करने की कोशिश करें। नया या फिर पुराना रिश्ता ईमानदारी के साथ और भी खूबसूरत बनता चला जाएगा।
ये भी पढ़ें: वृश्चिक राशिफल 2 अगस्त: बिना किसी जजमेंट के पार्टनर को सुनें, अटका है प्रोजेक्ट तो करें ये काम
कर्क (Cancer): अगर रिलेशनशिप में दूरियां आ चुकी हैं तो आज प्यार से उसे फिर से जोड़ सकते हैं। प्यार से बोले गए शब्द और प्यारे-प्यारे जेस्चर आपके पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। किसी भी तरह के बदलाव का इंतजार मत करिए। केयरिंग से पत्थर दिल भी पिघल जाते हैं।
सिंह (Leo): अगर दिल में किसी के लिए भी थोड़ी सी भी फीलिंग्स हैं तो उस पर गौर करें। असली प्यार कभी जबरदस्ती नहीं आता है। वो एक फ्लो में आएगा और पूरी जिंदगी बदलकर रख देगा। अगर आप सिंगल या फिर रिलेशनशिप में हैं तो अपनी फीलिंग्स और इंट्यूशन पर भरोसा रखें। आपके हर एक सवाल के जवाब अंदर ही हैं। खुद की आवाज को ध्यान से सुनें।
कन्या (Virgo): अगर आप प्यार को समय, धैर्य और ध्यान से सीचेंगे तो आज वह खिल उठेगा। किसी खास शख्स को आज अपनी प्यारी सी स्माइल दें। पार्टनर को आज प्यार भरा लेटर लिख सकते हैं। बड़े इशारों की जरूरत नहीं है। कई बार आपका छोटा सा जेस्चर भी बड़ा असर डाल देता है। आपका प्यार एक पौधे की तरह है, जोकि देखभाल से और भी सुंदर बन जाएगा।
तुला (Libra): आज खुद को और अपने दिल को हर तरह के डर से आजाद कर दें। आज अपनी फीलिंग्स को खुलकर जताइए। जब आप पूरी तरह से खुल जाते हैं, असली प्यार तभी जुड़ता है। एक बार अपने डर को हरा दें। सही इंसान आपकी जिंदगी में तुरंत आ जाएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज प्यार आपको मजबूर कर देगा कि आप अपने दिल की बात कह ही दें। दो दिल तभी जुड़ पाते हैं जब उन्हें खुलने की ऐसी आजादी महसूस होती है। परफेक्शन के पीछे ना भागें। परफेक्ट बनने की जरूरत नहीं है। सच्ची फीलिंग्स शेयर करेंगे तो रिश्ता और भी गहरा होता चला जाएगा। अपने सच के साथ हमेशा जुड़े रहे और सामने वाले को भी इस बारे में बताएं।
धनु (Sagittarius): आज आपकी जिंदगी में प्यार की एंट्री अचानक से हो सकती है। जिसे एक वक्त पर आपने ना तो उतना भाव दिया था, ना ही उसे खास समझा था। आज वही आपके दिल की धड़कन बन सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो एक छोटा सा प्यार भरा इशारा ढेर सारी खुशी ला सकता है। ज्यादा मत सोचिए। बस प्यार एहसास को महसूस कीजिए।
मकर (Capricorn): आज खुद को और दूसरों को माफ करें। जब आप धीरे-धीरे अपने पुराने दुखों को पीछे छोड़ देते हैं तो प्यार फलता-फूलता है। आप चाहे सिंगल हो या फिर रिलेशनशिप में, माफ करना कमजोरी नहीं बल्कि ये आपकी सबसे बड़ी ताकत होती है। दिल को शांति दें। प्यार अपने आप आपके पास आ जाएगा।
कुंभ (Aquarius): आज आपकी प्यारी सी स्माइल किसी का दिन बना देगी। आज आप किसी को अपनापन का एहसास दिलाएंगे। इस रिश्ते में समझदारी भी होगी। छोटी-मोटी हंसी मजाक और कुछ प्यार भरे शब्द रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। दिल खोलकर रखें। ऐसे ही छोटे-छोटे मूमेंट्स को महत्व दें।
मीन (Pisces): आपकी जिंदगी में प्यार की एंट्री तब होगी, जब समय सही होगा। उसे होल्ड करके रखने की जरूरत नहीं है। अब आपका दिल पहले से ज्यादा तैयार है। अपने अंदर पीस और बैलेंस बनाए रखिए। जब आप अपने आप में खुश होते हैं तो प्यार अपने आप पास आ जाता है। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो सब कुछ गो विद द फ्लो की तरह रखिए। सब सही होगा।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Url: www.astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779

लेखक के बारे में
Garima Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




