Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलaries to pisces 12 zodiac sign love and dating horoscope and suggestion for 19 august 2025
लव राशिफल 19 अगस्त: रिश्ते में मजबूती लाने के लिए करें ये काम, जानें 12 राशियों से जुड़ी अहम बातें

लव राशिफल 19 अगस्त: रिश्ते में मजबूती लाने के लिए करें ये काम, जानें 12 राशियों से जुड़ी अहम बातें

संक्षेप:

Love and Relationship Horoscope 19 August 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक कुल 12 राशियों की लवलाइफ में आज क्या-क्या होने वाला है? विस्तार से नीचे पढ़िए। साथ ही जानिए कुछ ऐसे टिप्स जिससे आपका रिश्ता पहले से भी ज्यादा गहराता जाएगा।

Aug 19, 2025 08:19 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share Share
Follow Us on

मेष (Aries): आज आपके हर छोटे-छोटे जेस्चर का पार्टनर जवाब देने वाला है। छोटे-छोटे जेस्टर रिश्ते को गर्माहट से भर देगा। एक प्यार भरी झप्पी, हाथ थामना या फिर प्यार भरा नोट लिखकर आप पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। सिंगल लोग किसी खास को अपनी विनम्रता दिखाएं। इससे उनका दिल आपकी ओर खिंचा चला आएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृषभ (Taurus): प्यार में अगर ढेर सारी परीक्षा होती है तो इससे ये गहरा और मजबूत बनता है। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है। कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं। धैर्य और समझ के साथ रिश्ता मजबूत बन सकता है। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ें। इससे रिश्ता मजबूत बनता है।

मिथुन (Gemini): आप अपने पार्टनर को ध्यान से सुनें। उनके हर एक सपने और डर को समझने की कोशिश करें। जब आप ऐसा करेंगे तो रिश्ता और भी गहराएगा। सिंगल लोग किसी के विचारों और उम्मीदों में रुचि लेकर उनसे गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क (Cancer): आज कर्क राशि वाले पार्टनर के छोटे-छोटे प्रयासों की सराहना करें। उनके हर एक काम के लिए ग्रेटफुल रहें। सिंगल लोग आज किसी खास की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और उनकी तारीफ करें। इससे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।। प्यार हमेशा बड़े इजहार से नहीं बल्कि छोटे-छोटे जेस्टर से ज्यादा मजबूत और खूबसूरत बनता है।

सिंह (Leo): रिश्तों में अपनापन बिना किसी प्रेशर के ही पनपता है। पार्टनर के साथ सहज रूप से धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती जाएगी। सिंगल लोग रिश्ते में आने से पहले सामने वाले को जानने-समझने में समय लें। धीरे-धीरे पनप रहा प्यार ही सबसे खूबसूरत होता है।

कन्या (Virgo): रिश्ते में ईमानदारी का होना जरूरी है। ये हर रिश्ते की सबसे बड़ी मजबूती होता है। अपनी भावनाओं को क्लैरिटी के साथ व्यक्त करें। इससे एक-दूसरे के प्रति प्यार और भरोसा दोनों बढ़ेगा। सिंगल लोग अपनी सच्चाई से सामने वाले का दिल जीतें। ईमानदारी से रिश्तों में सुरक्षा की भावना आती है और इसी से दो लोग करीब आते हैं।

तुला (Libra): आज दिल से बात करें। पार्टनर के साथ बैठकर अपनी फिलिंग्स और विचार शेयर करें। इससे आपके बीच पनप रही गलतफहमियां दूर होंगी। समय-समय पर अपना प्यार जताते रहें। दिल से की गई बातचीस से ही रिश्ता आगे बढ़ता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज पार्टनर के लव लैग्वेंज को समझने की कोशिश करें। अगर उन्हें आपकी बातों से सुकून मिलता है तो मीठी बातें सुनाएं। अगर उन्हें आपके एक्शन पसंद हैं तो वैसा करें। सिंगल लोग दूसरे की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें। प्रेम की भाषा को समझने से ही दो लोग करीब आते हैं।

धनु (Sagittarius): आज अच्छे पलों को संजोकर रखने का दिन है। पार्टनर के साथ बिताए गए छोटे-छोटे लम्हों से ही रिश्ता गहरा होता चला जाएगा। सिंगल लोग नई शुरुआत करेंगे। एक छोटी सी प्यारी सी स्माइल, हंसी और गर्मजोशी से प्रेम कहानी मुस्कान, हँसी और गर्माहट से प्रेम कहानी खूबसूरत यात्रा बन सकती है।

मकर (Capricorn): मकर राशि वाले आज नए रोमांस का आनंद लें। जो लोग सिंगल हैं वो आज अचानक हुई मुलाकातों और बातचीत के लिए खुले दिल से तैयार रहें। जो लोग लिरेशनशिप में हैं वो आज के दिन में थोड़ा रोमांच और मजा जोड़ सकते हैं। प्यार में छोटे-छोटे सरप्राइज ही खुशी और गर्मजोशी लेकर आथे हैं। तो पार्टनर को ऐसे ही स्पेशल फील करवाते रहिए।

कुंभ (Aquarius): आज हो सकता है कि आपको समझौता करना पड़े। ऐसा करना जरूरी होगा। रिश्ते तभी मजबूत बनते हैं जब दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करें और एक-दूसरे के लिए खड़े हो। थोड़े से एडजस्टमेंट से शांति और अपनापन बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें भी जब इसकी एबीसीडी समझ आएगी तभी कोई रिश्ता अच्छे से बना पाएंगे।

मीन (Pisces): आज अपनी फीलिंग्स का इजहार प्यार से करें। रिश्ते हमें सिखाते हैं और आगे बढ़ाने का काम करते हैं। पार्टनर आपको खूब प्यार देगा। उसका सपोर्ट आपकी लाइफ बेहतर बनेगी और आप भी। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। नए रिश्ते में भावानात्मक और आध्यात्मिक विकास होगा।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)

Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

Url: www.astrozindagi.in

Contact: Noida: +919910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।