राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। राशिफल (aaj ka rashifal kya hai) व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में जानकारी देता है। ज्योतिष आपको आपकी जन्मतिथि के अनुसार गणना कर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ-अशुभ प्रभावों के लिए उपाय भी बताते हैं। किसी भी राशि के लिए राशिफल की गणना दैनिक (aaj ka rashifal in hindi), साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक के आधार पर की जा सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। जो कि कुछ इस प्रकार हैं- मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वॄश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि। हर राशि का एक अलग स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव राशि पर शुभ या अशुभ हो सकता है। किसी भी जातक की राशि का पता उसकी जन्म तिथि, जन्म का समय, वर्ष और स्थान आदि के आधार पर लगाया जाता है। राशि के जरिए जातक का व्यक्तित्व व स्वभाव भी पता चलता है। अगर आपको अपनी राशि नहीं पता या अपनी राशि जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म स्थान ज्योतिष को बताना होगा। वह इसकी गणना कर आपको आपकी जन्म की राशि बताएगा। इससे आप अपना नक्षत्र, कुंडली, ग्रह स्थिति, व दशा आदि बहुत कुछ जान सकते हैं। राशिफल जन्म की राशि और नाम राशि दोनों राशियों से देख सकते हैं। जन्म की राशि का मतलब है कि आपकी वह राशि जो आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के ग्रहों नक्षत्रों की गणना के बाद निकाली जाती है। वहीं नाम राशि का मतलब है कि वह राशि जो आपके नाम के पहले अक्षर से मानी जाती है। राशिफल को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

राशिफल से जुड़े सवाल

राशिफल को किसके हिसाब से देखना चाहिए?

राशिफल को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

अपनी राशि का पता कैसे करें?

अगर आपको अपनी राशि नहीं पता या अपनी राशि जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म स्थान ज्योतिष को बताना होगा। वह इसकी गणना कर आपको आपकी जन्म की राशि बताएगा।

नाम राशि और जन्म तिथि राशि दोनों में क्या अंतर है?

आपकी वह राशि जो आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के ग्रहों नक्षत्रों की गणना के बाद निकाली जाती है। वहीं नाम राशि का मतलब है कि वह राशि जो आपके नाम के पहले अक्षर से मानी जाती है।

नाम राशि और जन्मतिथि राशि दोनों में कौन बेहतर है?

जन्म राशि का प्रयोग विवाह, यात्रा, मांगलिक कार्यों व ग्रहों आदि के प्रभाव की जानकारी के लिए किया जाता है। जबकि नाम राशि पर नौकरी, व्यवसाय आदि कार्यों के शुरू करने से पहले विचार किया जाता है।