Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Weekly Horoscope 8 to 14 February 2026: Weekly Lucky Zodiacs is week ki lucky rashi
आने वाले 7 दिनों में कुंभ, तुला समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, कुंभ राशि में 3 ग्रह देंगे लाभ ही लाभ

आने वाले 7 दिनों में कुंभ, तुला समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, कुंभ राशि में 3 ग्रह देंगे लाभ ही लाभ

संक्षेप:

Rashifal Weekly Horoscope 8 to 14 February 2026: इस सप्ताह कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र और बुध मिलकर राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले 7 दिनों में तुला समेत कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Feb 07, 2026 08:58 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rashifal Weekly Horoscope 8 to 14 February 2026, साप्ताहिक लकी राशियां: ग्रहों का गोचर इस सप्ताह को बेहद खास बना रहा है। इस सप्ताह कई शुभ योग बन रहे हैं। इस महीने कुंभ राशि में कई ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। वर्तमान समय में कुंभ राशि में बुध, राहु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। इस सप्ताह 13 फरवरी के दिन ग्रहों के राजा सूर्य भी शनि की कुंभ राशि में आ रहे हैं। सूर्य के गोचर करते ही कुंभ राशि में बुध और शुक्र के साथ युति बनेगी। इस समय बुध और शुक्र कुंभ राशि में युति कर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। सूर्य के प्रवेश करते ही सूर्य और शुक्र मिलकर शुक्रादित्य योग बनाने वाले हैं। ऐसे में आने वाले 7 दिनों में कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह की कुछ लकी राशियां-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आने वाले 7 दिनों में कुंभ, तुला समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, कुंभ राशि में 3 ग्रह देंगे लाभ ही लाभ

धनु राशि

इस सप्ताह का ग्रहों का गोचर व युति धनु राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जा रही है। एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। वहीं, नौकरी कर रहे लोगों के काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। घर में सुख-संपदा का माहौल बना रहेगा। शनिवार के दिन शनि देव की उपासना करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का ग्रहों का गोचर व युति फायदेमंद मानी जा रही है। व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। गृहस्थ जीवन सुख में रहेगा। संतान की सेहत अच्छी रहने वाली है। वहीं, नौकरी में भी लाभ होने के योग दिख रहे हैं। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

सिंह राशि

इस सप्ताह का ग्रहों का गोचर व युति सिंह राशि के लोगों को लाभ से सकता है। सालों से रुके हुए काम बनने लगेंगे। अपने पार्टनर के साथ घर में चल रही दिक्कतों को सुलझाएंगे। व्यापार की स्थितियां अच्छी रहने वाली है। वहीं, धन का आगमन होने की भी संभावना दिख रही है। काम से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह का ग्रहों का गोचर व युति अच्छी खबर दे सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर के सदस्यों संग वक्त बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपको सप्ताह के बीच में नए मौके मिल सकते हैं । जो लोग हायर स्टडीज कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य का गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 3 राशियां रहें सावधान
ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध गोचर राहु के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:8 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!