
शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, 23 अगस्त से इन 3 राशियों की किस्मत तेज
Rashifal Venus Transit Shukra Horoscope 2025: 23 अगस्त के दिन शुक्र शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। शनि के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों की लाइफ में बड़े बदलाव होने वाले हैं।
Rashifal Venus Transit Shukra Horoscope, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर: शुक्र का राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी खास माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। शुक्र देव मिथुन राशि में विराजमान हैं और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 23 अगस्त के दिन शुक्र पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, लगभग 3 सितम्बर की सुबह तक तक शुक्र इस नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-
23 अगस्त से इन 3 राशियों की किस्मत तेज
तुला राशि: शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप तरक्की कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





