कल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर

Feb 10, 2026 05:11 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Rashifal Venus Transit Shukra Gochar 2026: शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। शुक्र ग्रह की चाल बदलने पर कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।

कल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर

Rashifal Venus Transit Shukra Gochar: शुक्र ग्रह प्रेम, सुंदरता, धन, कला व वैभव के दाता माने जाते हैं। जब भी शुक्र की चाल बदलती है, मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखा जाता है। इस समय शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। कल के दिन धन के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 फरवरी के दिन 04 बजकर 26 मिनट पर शुक्र का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र में होगा। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। शुक्र ग्रह की चाल बदलने पर कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों के जीवन में दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। राहु के शतभिषा नक्षत्र में शुक्र 21 फरवरी की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं प्रेम व सुख के दाता शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने पर किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-

कल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

राहु के नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए, नए लोगों से मिलने का यह एक बढ़िया समय है। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि वालों के लिए राहु के नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। भावनाओं को ईमानदारी से शेयर करना कनेक्शन को मजबूत करेगा। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। अपने दिल की सुनें। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

वृषभ राशि वालों के लिए राहु के नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका कनेक्शन और गहरा हो सकता है। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!