कल से इन 4 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, 13 दिन तक शुक्र गोचर देगा लाभ
Rashifal Venus Transit Shukra Gochar 2026 : शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। अपने ही नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।

Rashifal Venus Transit Shukra Gochar 2026, शुक्र गोचर राशिफल : शुक्र सुंदरता, लग्जरी, प्रेम और वैभव प्रदान वाले ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। शुक्र का गोचर बेहद खास माना जाता है। शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय सूर्य की सिंह राशि में शुक्र बैठे हुए हैं। कुछ ही घंटों के बाद शुक्र एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई 2026 के दिन शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर शुक्र का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर में होगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र स्वयं हैं। ऐसे में अपने ही नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र 28 जुलाई 2026 तक विराजने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को लाभ होगा-
कल से इन 4 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, 13 दिन तक शुक्र गोचर देगा लाभ
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए लाएगा शुभ फल ?
एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना मेष राशि, तुला राशि, सिंह राशि, धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
मेष राशि
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। धन वृद्धि होने की संभावना तेज है।
तुला राशि
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। र्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा।
शुक्र गोचर के दौरान क्या उपाय करें?
शुक्र के नक्षत्र गोचर के दौरान शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद वस्तु का दान करें। इत्र का प्रयोग करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


