
9 से 19 दिसंबर तक इन राशियों के लिए समय शानदार, शुक्र की चाल करेगी धन वर्षा
Rashifal Venus Transit, Shukra Gochar 2025: कल के दिन धन-समृद्धि के दाता शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। बुध के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
Rashifal Venus Transit, Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी खास माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। शुक्र इस समय वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल के दिन धन-समृद्धि के दाता शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 9 दिसंबर को शाम 05 बजकर 34 मिनट से शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करना शुरू करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं। 20 दिसंबर की सुबह तक शुक्र इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-
9 से 19 दिसंबर तक इन राशियों के लिए समय शानदार, शुक्र की चाल करेगी धन वर्षा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से फायदेमंद स्थिति मानी जा रही है।
आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे।
धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है।
मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
बिजनेसमैन के लिए समय बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
कन्या राशि
बुध के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा।
कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है।
बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।
प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।
काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से समय शुभ माना जा रहा है।
घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा।
शुक्र की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे।
व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा।
रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





