एक माह तक कुंभ राशि में रहेंगे सूर्य, इन 4 राशियों को देंगे शुभ फल
सूर्य 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और करीब एक महीने तक यानी 15 मार्च 2026 तक कुंभ में ही रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। जब सूर्य राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

सूर्य 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और करीब एक महीने तक यानी 15 मार्च 2026 तक कुंभ में ही रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। जब सूर्य राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार का गोचर खास तौर पर कामकाज, लोगों से जुड़ाव, टीमवर्क और नए आइडिया से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ राशियों को अच्छे मौके मिलते हैं, जबकि कुछ को संभलकर चलने की जरूरत रहती है। आइए जानते हैं, 1 माह तक किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ में रहना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। नौकरी या कामकाज में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और नए लोगों से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए नेटवर्किंग से फायदा मिलने के संकेत हैं। इस समय आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, बस ध्यान रहे कि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। टीम के साथ मिलकर काम करेंगे तो नतीजे बेहतर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सीखने और आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है। पढ़ाई, ट्रेनिंग या नई स्किल सीखने से जुड़े कामों में प्रगति दिख सकती है। कामकाज में सीनियर्स का भरोसा बढ़ सकता है और किसी पुराने प्रयास का अच्छा नतीजा सामने आ सकता है। कुछ लोगों को यात्रा या बाहर के संपर्कों से फायदा मिलने के योग हैं। बस इस दौरान अपनी बात साफ रखें और बेवजह के वादों से बचें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आगे चलकर काम आएगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह गोचर पैसे और रचनात्मक कामों के लिहाज से ठीक रह सकता है। किसी रुके हुए काम से पैसा मिलने या नए मौके बनने की संभावना है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके काम की तारीफ हो सकती है। घर-परिवार में माहौल संतुलित रहेगा और रिश्तों में भी समझ बनी रहेगी। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो बातचीत साफ रखें। छोटे-छोटे फैसले सोचकर लेंगे तो आगे चलकर फायदा दिखेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ गोचर मेहनत का फल दिलाने वाला माना जा रहा है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आ सकती है। भाई-बहनों या करीबी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। नई योजना पर काम शुरू करने का मन बनेगा और यात्राओं से जुड़े प्लान भी बन सकते हैं। बस ध्यान रहे कि अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और बेवजह की बहस से दूर रहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि



