शुक्र गोचर 2026: तुला और कुंभ की चमकेगी किस्मत, मकर को रहना होगा सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार यह गोचर ज्यादातर राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। तुला राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि वृश्चिक, धनु, कुंभ, मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि को भी फायदा होगा।

Venus Transit in Libra

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, वैवाहिक जीवन, आकर्षण, कला, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के रिश्तों, जीवनशैली और मानसिक स्थिति पर देखने को मिलता है। 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शुक्र का यह गोचर ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सिंह राशि काल पुरुष कुंडली का पंचम भाव मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का यहां आना लोगों की भावनाओं, प्रेम संबंधों और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकता है। उनका कहना है कि इस दौरान कुछ लोगों को हार्मोन से जुड़ी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सक्रिय महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ लोगों की ऊर्जा सामान्य से कम हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि शुक्र ऐसे ग्रह हैं जो अधिकतर स्थितियों में अच्छे परिणाम ही देते हैं। इसलिए इस गोचर से बड़े स्तर पर नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलेंगे। शुक्र एक शुभ ग्रह है जो व्यक्ति को ज्यादातर शुभ फल ही प्रदान करता है।

इन राशियों को मिल सकता है ज्यादा लाभ

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभ देने वाला माना जा सकता है। इसके अलावा वृश्चिक, धनु, कुंभ, मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लोगों को भी इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी, कारोबार, रिश्तों और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए भी यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं मेष और वृषभ राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। मिथुन और कर्क राशि के जातकों को भी कामकाज और निजी जीवन में राहत मिलने के संकेत हैं।

इन सभी राशियों के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो मनचाही जगह या अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए भी नए मौके सामने आ सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मकर राशि वालों को रखनी होगी सावधानी

पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मकर राशि के लोगों को इस दौरान रिश्तों के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। खासतौर पर विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत और संबंधों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan