Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Shani Transit Saturn Horoscope Pisces Transit 3 zodiacs will get benefit from Shani Nakshatra Gochar
Shani: शनि मीन गोचर के बाद करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Shani: शनि मीन गोचर के बाद करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

संक्षेप:
  • Rashifal Shani Transit Saturn Horoscope: शनि जल्द ही मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, जिससे तुला समेत 3 राशियों को प्रॉफिट हो सकता है।

Sat, 15 March 2025 04:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rashifal Shani Transit Saturn Horoscope, शनि मीन गोचर के बाद करेंगे नक्षत्र परिवर्तन: शनि जल्द ही मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके बाद वे नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। मार्च 29, 2025 के दिन शनि देव अपनी चाल बदलकर गुरु की मीन राशि में एंट्री करेंगे। शनि इस समय पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में बैठे हुए हैं। शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। अगला नक्षत्र परिवर्तन शनि देव अप्रैल 28, 2025 सोमवार के दिन करेंगे और स्वयं के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि देव की बदलती चाल कुछ राशियों को लाभ दिला सकती है। जानें, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:Rashifal: 16 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि देव की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

तुला राशि

शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से तुला राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को कानूनी मामलों में जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए समय बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!