51 दिन बाद शनि की राशि में राहु गोचर, 3 राशियों को मनी मैटर्स में प्रॉफिट
Rahu Gochar in Saturn Zodiac Sign 2026: राहु कुछ समय में शनि की राशि मकर में जाएंगे और इस दौरान कुल 3 राशियों के लिए अचानक धन लाभ जैसी स्थिति बनेगी। जानें ये राशियां कौन सी हैं?

आज से 51 दिन बाद राहु से जुड़ा बड़ा गोचर होने वाला है। राहु इन दिनों कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहेंगे। इसके बाद सेम डे पर ही राहु शनि की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में राहु का जाना हर एक राशि पर किसी ना किसी तरीके से प्रभाव डालेगा। जहां एक ओर इस दौरान किसी की मुश्किलें बढ़ेंगी तो वहीं 3 राशियों के लिए ये मामला लाभकारी होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस दौरान सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आने वाले समय में इन राशियों को किस तरह से जिंदगी में बदलाव देखने को मिलने वाला है और इस दौरान किन चीजों को लेकर सावधान भी रहना है?
राहु गोचर से लाभ पाएंगी ये 3 राशियां:
सिंह राशि पर राहु गोचर का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी फेवर में रहने वाला है। बिजनेस-पॉलिटिक्स के जुड़े लोगों को अचानक ही कोई लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस बीच जिन कामों में बाधाएं आती रही हैं वो पूरी होती दिखेंगी। राजनैतिक लोगों को बड़ा फायदा होगा। पैसों की स्थिति काफी हद तक सुधरती दिखेगी। बस आपको किसी भी तरह का फैसला हर पहलू को ध्यान में रखते हुए लेना है। जल्दबाजी में कोई भी गड़बड़ी ना करें।
वृश्चिक राशि पर राहु गोचर का प्रभाव
बिजनेस और राजनीति के मामले में वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा। कारोबारियों को आने वाले समय में भाग्य का साथ मिलता दिखेगा। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर लंबे समय से प्लानिंग चल रही थी तो राहु के गोचर से उसमें रफ्तार आएगी और काम बनने लगेगा। राजनैतिक लोगों को मन मुताबिक चीजें मिल सकती हैं। लोगों के सपोर्ट से काम बनता जाएगा। जल्दबाजी में लाभ पाने के चक्कर में देरी ना करें।
मीन राशि पर राहु गोचर का प्रभाव
मकर राशि में राहु के आते ही मीन राशि वालों को अपनी जिंदगी में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। करियर और बिजनेस के मामले में फायदा मिलने के योग हैं। अटके काम पूरे होने लगेंगे। इस बीच आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में और भी मजा आएगा। वहीं अचानक धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है। राहु के गोचर से मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता जाएगा और सारे काम बनते जाएंगे। किसी की बातों में आकर बस हड़बड़ी में गलत फैसला नहीं लेना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


