Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Rahu Horoscope Guru Nakshatra Transit 2025 These zodiacs get lucky
Rahu: राहु गुरु के नक्षत्र में कब तक? इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

Rahu: राहु गुरु के नक्षत्र में कब तक? इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

संक्षेप:

Rashifal Rahu Horoscope Guru Nakshatra Transit: राहु गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में ही कुछ महीनों तक विराजमान रहने वाले हैं। राहु के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशि के जातकों को विशेष रूप से प्रॉफिट मिलने वाला है।

Jun 30, 2025 01:24 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rashifal Rahu Horoscope, राहु गुरु के नक्षत्र में कब तक: राहु के नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को अशुभ तो कुछ को शुभ प्रभाव मिलते हैं। पंचांग अनुसार, 16 मार्च 2025 से राहु का पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना प्रारंभ हुआ है। अब नवंबर के महीने में राहु अगला नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में राहु 22 नवंबर तक गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। इससे कुछ राशियों को विशेष रूप से फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं राहु का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना किन राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

मेष राशि: गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में राहु का गोचर करना मेष राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। सालों से रुके हुए काम बनने लगेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं, व्यापार में या नौकरी करने वालो के प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

वृश्चिक राशि: गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में राहु का गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा दे सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध गहरे होंगे। वहीं, भूमि, भवन में निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। साथ ही व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 30 जून से 6 जुलाई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 30 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में राहु का गोचर करना लाभकारी माना जा रहा है। सालों से रुके हुए काम बनने लगेंगे। परिवार और बच्चों संग अच्छा समय बीतेगा। वहीं, धन लाभ होने के भी योग नजर आ रहे हैं। यह समय निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें:चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज, क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?
ये भी पढ़ें:1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!