25 जून को निर्जला एकादशी पर इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त प्रॉफिट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rashifal Nirjala Ekadashi 2026 : चंद्र की कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने से गज लक्ष्मी राजयोग बनेगा। कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।   

Rashifal Nirjala Ekadashi 2026 Horoscope Lucky zodiacs on June 25 kin rashiyo ko hoga labh

Rashifal Nirjala Ekadashi 2026, निर्जला एकादशी राशिफल : इस साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि गुरुवार के दिन पड़ रही है। निर्जला एकादशी के दिन शिव योग, रवि योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुध, शुक्र और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं। कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। चंद्र की कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने से गज लक्ष्मी राजयोग बनेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 25 जून 2026 के दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। निर्जला एकादशी के दिन शुभ संयोग और ग्रहों की स्थिति बनने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। ऐसे में आइए पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन किन राशियों का दिन शानदार रहने वाला है-

25 जून को निर्जला एकादशी पर इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त प्रॉफिट

मेष राशि

मेष राशि के लिए ये रिलेशनशिप के लिए बहुत अच्छा समय होगा। आप धन लाभ की तरफ भी जाएंगे लेकिन मुख्य रूप से जो लोग नए रिलेशन में जो जाना चाहते हैं, डेटिंग शुरू करना चाहते हैं, या जो पुराने रिलेशन में चल रहे हैं और कमिटमेंट की तरफ जाना चाहते हैं, विवाह की तरफ जाना चाहते हैं तो मुख्य रूप से आपके लिए रिलेशनशिप और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, भौतिक सुख, संपदा में वृद्धि के लिए मेष के लिए अच्छा होगा।

तुला राशि

आपके लिए चली आ रही परेशानी दूर होगी। आरोग्यता के लिए, जिस बात से शारीरिक स्थिति जो है, जिस चीज को लेकर के मन बहुत परेशान रह रहा था, और ऐसी स्थिति जिसको लेकर आप बहुत नकारात्मक सोच के शिकार हो रहे थे, उसमें कुछ अच्छी स्थिति बनेगी। आरोग्यता की तरफ जाएंगे, जो एक नई स्थिति पैदा करेगी। जीवन में एक नई ऊर्जा और नया मार्ग बनता दिख रहा है।

कर्क राशि

आपके लिए घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा। घर में कुछ बड़ी खरीदारी या गृह निर्माण के लिए कोई चीज सोचना, साथ-साथ घर की खरीदारी के लिए कुछ सोचना या वाहन की खरीदारी के लिए मां से संबंधित कोई अच्छे समाचार की प्राप्ति, भौतिक सुख-संपदा के लिए अत्यंत शुभकारी समय होगा।

मकर राशि

आपके लिए व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक स्थिति और सरकारी तंत्र से जो स्थिति में आप फंसे हुए थे, उससे आप बाहर निकलेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत चल रहे हैं।

धनु राशि

आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई यात्रा जो बार-बार विफल हो रही थी, वो यात्रा सफल होती हुई और कुछ यात्रा लाभ के लिए कुछ अच्छी स्थिति बनने वाली है। पुराने रुपये जो रुके हुए थे, जो किसी को आपने दिए थे, फंसा हुआ था, उसमें अगर आप कोशिश करो तो उसके लिए बहुत अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति और यात्रा, प्रेम की स्थिति, संतान की स्थिति के लिए अत्यंत शुभकारी होगा।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan