चंद्र, सूर्य, बुध मिलकर दिखाएंगे कमाल, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rashifal Moon Transit Sun Horoscope Mercury in Gemini : सूर्य, चंद्र, और बुध की युति मिथुन राशि में बनी है। ग्रहों का राजा सूर्य, चंद्र, बुध का गोचर कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद पॉजिटिव साबित हो सकता है।

Rashifal Moon Transit Sun Horoscope Mercury in Gemini 2026 Chandra Gochar Surya Budh mithun rashi good for 3 zodiacs

Rashifal Moon Transit Sun Horoscope Mercury in Gemini 2026 : इस समय सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में विराजे हुए हैं। मिथुन राशि बुध की राशि है, जिसमें ये तीन ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। सूर्य और बुध की युति मिलकर बुधादित्य राजयोग भी बना रही है, जो पंचांग के अनुसार 22 जून तक रहेगा। वहीं, सूर्य, चंद्र और बुध की युति मिथुन राशि में 17 जून तक बनी रहेगी। जब भी ये तीनों ग्रह किसी राशि में एक साथ आते हैं तो कई बदलाव लेकर आते हैं। सूर्य, चंद्र और बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद पॉजिटिव साबित हो सकता है। ऐसे में बुध की मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं-

चंद्र, सूर्य, बुध मिलकर दिखाएंगे कमाल, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बनना कैसा रहेगा?

सूर्य, चंद्र और बुध की चाल से बना बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार खबर ला सकता है। फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। नई जॉब मिलने की भी संभावना है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध की मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बनना कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य, चंद्र और बुध की चाल से बना बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग फायदेमंद साबित हो सकता है। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला राशि के जातकों के लिए बुध की मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बनना कैसा रहेगा?

सूर्य, चंद्र और बुध की चाल से बना बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग तुला राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। प्रोफेशनली आप तरक्की का स्वाद चखेंगे। लाइफ में रोमांस रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan