Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Mercury Transit of Venus in Libra Horoscope from 23 November 3 zodiacs will see increased wealth
शुक्र-बुध का गोचर तुला राशि में लाएगा शुभ समय, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को होगी धन वृद्धि

शुक्र-बुध का गोचर तुला राशि में लाएगा शुभ समय, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को होगी धन वृद्धि

संक्षेप:

Rashifal Mercury Transit of Venus in Libra Horoscope: कुछ ही दिनों में व्यापार और बुद्धि के कारक बुध ग्रह भी शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के प्रवेश करते ही शुक्र और बुध की युति बन जाएगी।

Nov 16, 2025 07:05 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rashifal Mercury Transit of Venus in Libra: इस समय धन के दाता शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में व्यापार और बुद्धि के कारक बुध ग्रह भी शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के प्रवेश करते ही शुक्र और बुध की युति बन जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर को शाम में 07:58 मिनट पर बुध का गोचर तुला राशि में होगा। जब भी बुध और शुक्र की युति बनती है तब लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। शुक्र और बुध की युति कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है तो कुछ पर नेगेटिव इम्पैक्ट भी पड़ सकता है। बुध और शुक्र की युति 6 दिसंबर की शाम तक रहने वाली है। इसलिए आइए जानते हैं तुला राशि में शुक्र और बुध की युति बनने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्र-बुध का गोचर तुला राशि में लाएगा शुभ समय, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को होगी धन वृद्धि

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए तुला राशि में शुक्र और बुध की युति बनने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

ये भी पढ़ें:क्या कुंभ राशि पर 2026 में भी शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 17 से 23 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा?

तुला राशि

तुला राशि में शुक्र और बुध की युति बनना इस राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं। आपकी स्किल्स आपकी ग्रोथ में मदद कर सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए तुला राशि में शुक्र और बुध की युति बनना लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र और बुध के शुभ प्रभाव से कई प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 17-23 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 17 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!