Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Mercury Transit Budh Ka Gochar in guru nakshatra from 21 November fortune of these zodiacs will change
21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर

21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर

संक्षेप:

Rashifal Mercury Transit Budh Ka Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आने वाले दिनों में बुध देव गुरु के नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है।

Nov 19, 2025 06:25 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rashifal Mercury Transit Budh Ka Gochar: बुध न केवल बुद्धि बल्कि व्यापार, कम्यूनिकेशन, वाणी और तर्क के कारक माने जाते हैं। हर महीने बुध का गोचर होता है। ग्रहों के राजकुमार वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आने वाले दिनों में बुध देव गुरु के नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, बुध देव 21 नवंबर के दिन विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और व्यक्ति मान-सम्मान भी पाता है। बुध अगला नक्षत्र परिवर्तन 10 दिसंबर को करेंगे। ऐसे में 9 दिसंबर तक बुध गुरु के नक्षत्र में विराजने वाले हैं। आइए जानते हैं बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर किन राशियों का भाग्य चमकाने वाला है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर

मिथुन राशि

बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि के जातकों को लाभ दे सकता है।

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।

समृद्धि का आगमन होगा।

करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं।

सभी कामों को आपको बखूबी निभाना होगा।

काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आपके लिए बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है।

आपको सफलता मिल सकती है।

शांति महसूस करेंगे।

व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है।

लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।

बुध के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों ग्रहों के राजकुमार बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

वाणी में और भी मिठास आएगी।

वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

खर्च भी बढ़ सकते हैं।

इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।

अपने बजट का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!