
19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर लाएगा अच्छे दिन
Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope 2025: जल्द ही मंगल अनुराधा नक्षत्र से ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए पॉजिटिव खबर लेकर आने वाला है।
Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण व प्रभावशाली माना जाता है। इस समय ग्रहों के सेनापति अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर के दिन बुधवार को शाम के 07 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल अनुराधा नक्षत्र से ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में मंगल 7 दिसंबर की शाम तक रहेंगे। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए पॉजिटिव तो कुछ राशियों के लिए नेगेटिव रिजल्ट्स लेकर आएगा। आइए जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल का बुध के नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है-
19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर लाएगा अच्छे दिन
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आपके लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का बुध के नक्षत्र में गोचर बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल का बुध के नक्षत्र में गोचर तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
मकर राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल का बुध के नक्षत्र में गोचर मकर राशि के जातकों को लाभ देगा। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। मंगल के शुभ प्रभाव से आपकी करियर की स्थिति भी सुधर सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





