सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rashifal Mars Transit, Surya Grahan Horoscope: राहु के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है- 

rashifal mars transit mangal gochar rahu nakshtra good for 3 zodiacs on Surya Grahan Horoscope
सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर

Rashifal Mars Transit, Surya Grahan Horoscope, सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर : जल्द ही मंगल ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। इस समय मिथुन राशि में मंगल का गोचर हो रहा है। मृगशिरा नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति विराजमान हैं। मंगल की चाल बदलने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त 2026 के दिन मंगल आर्द्रा नक्षत्र में एंटर करेंगे। मंगल का नक्षत्र गोचर शाम में 10:42 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र में मंगल 2 सितंबर तक विराजने वाले हैं। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। 12 अगस्त के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। राहु के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है -

सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 12 अगस्त के दिन राहु के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना संभव तौर पर कन्या और मकर राशि को लाभ दे सकता है। इस गोचर से आंशिक तौर पर तुला राशि वाले लाभ पा सकते हैं।

कन्या राशि के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा साबित होगा?

आपको राजनीतिक रूप से लाभ मिल सकता है। अगर रुपये- पैसे या पेमेंट अटका हुआ है तो पाने में मदद मिल सकती है। जीवन में आ रही मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मकर राशि के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा साबित होगा?

राहु के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना मकर राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। करियर में कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

तुला राशि के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा साबित होगा?

मंगल के इस नक्षत्र गोचर से तुला राशि के जातकों को आंशिक रूप से लाभ संभव है। व्यापार में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक अच्छा समय लेकर आएं। घर वालो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सूर्य ग्रहण पर मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को होगा लाभ