Mangal Gochar 2025: साल के अंत में मंगल के गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग
मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:24 बजे मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा।

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और शक्ति का कारक माना जाता है। वर्तमान में मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:24 बजे मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। मंगल का यह गोचर जातकों में निडरता, आत्मविश्वास और विजय की भावना जगाएगा। विशेष रूप से कुछ राशियों को धन लाभ, करियर उन्नति, रुके कार्यों में सफलता और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साल के अंत में यह गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका देगा। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र गोचर बहुत शुभ रहेगा। आपके रुके हुए कार्यों को नई गति मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे और इससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में सफलता के द्वार खुलेंगे। नए संपर्क बनेंगे और व्यापार को नई दिशा मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, कारोबार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जॉब या प्रमोशन मिल सकता है। विरोधियों की चाल आप अपनी बुद्धि से नाकाम कर देंगे। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में निकटता और मधुरता आएगी। नौकरी या परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। निवेश से बड़ा धन लाभ होगा। लव लाइफ में अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। मेहनत और प्रयास से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मंगल का शुभ प्रभाव आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और किस्मत चमक उठेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले हल होंगे और मानसिक तनाव कम होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा कॉलेज या कोर्स मिल सकता है। संगीत, नृत्य या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए धन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और शादीशुदा जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मेहनत से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग मजबूत बनेंगे।
सावधानियां और उपाय
हालांकि, यह गोचर शुभ है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचें। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और लाल चीजों का दान करें। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन साल के अंत में इन राशियों को नई उम्मीद और सफलता देगा। मेहनत जारी रखें तो परिणाम और बेहतर होंगे।
मंगल का यह गोचर इन तीन राशियों - वृषभ, सिंह और मकर के लिए धन लाभ और सफलता के द्वार खोलेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय इनके लिए सुनहरा साबित होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


