मंगल का गोचर फरवरी के आखिरी वीक में, इन राशियों को मिलेगा लक, मंगल को ऐसे करें मजबूत
मंगल का गोचर शनि की कुंभ राशि में हो रहा है। इस साल 23 फरवरी में मंगल को गोचर कुंभ राशि में होगा। मंगल का यह गोचर आपके लिए कई प्रकार से खुशियां देने वाला और कई लोगों के लिए दिक्कत देने वाला भी हो सकता है।

मंगल का गोचर शनि की कुंभ राशि में हो रहा है। इस साल 23 फरवरी में मंगल को गोचर कुंभ राशि में होगा। मंगल का यह गोचर आपके लिए कई प्रकार से खुशियां देने वाला और कई लोगों के लिए दिक्कत देने वाला भी हो सकता है। मंगल आपकी लाइफ में साहस, ऊर्जा, पराक्रम और सक्रियता का कारक है। ये भूमि, वाहन, रियल एस्टेट, मकान, दुकान को भी दर्शाता है। अब 23 फरवरी में मंगल जब कुंभ में जाएंगे, तो वहीं राहु, शुक्र, सूर्य, बुध से युति बनाएंगे, इस तरह एक ही राशि में पांच ग्रह होंगे। इन पांच ग्रहों के कारण सभी ग्रहों की एनर्जी का प्रभाव राशियों पर होगा। यहां जानें किस राशि पर क्या प्रभाव होगा?
जानें किन राशियों पर मंगल का पड़ेगा अच्छा प्रभाव, मिलेगा भाग्य का साथ
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। आपको फैसले लेने में स्पष्टता का अनुभव होगा, लेकिन इस समय बड़े फैसले लेने से बचें। मेहनत और काम में कमिटमेंट से आपको लाभ होगा। आपके लिए एक के बाद एक कई लाभ केयोग बनेंगे, लेकिन आपको इस समय सतर्कता बरतनी होगी। जो भी काम करें अच्छे से रिसर्च करके करें।
वृषभ राशि राशि वालों मंगल का गोचर भाग्य का साथ लाएगा। आपके भाग्य के कारण काम बनेंगे, साहस और बुद्धिमानी से आप मौके को अपने फेवर में कर लेंगे। संपत्ति और मान सम्मान अच्छा होगा। संपत्ति में वृद्धि होगी, आप कुछ नया भी खरीद सकते हैं। सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे।
धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का अच्छा होगा। आपको भाग्य और मेहनत दोनों से लाभ के योग बनेंगे। आपको साहस और समझदारी से और आपके एक्टिव होने से लाभ मिलेगा। परिवार में भी अच्छे रिलेशनशिप होंगे।
मंगल को कैसे करें मजबूत
ज्योतिष में मंगल को अग्नि से जोड़कर देखा जाता है। ये उम्मीदों और लीडरशिप में आपकी क्षमता दर्शाता है। अगर आपका मंगल मजबूत है, तो आप प्रोएक्टिव और साहसी होंगे। लेकिन अगर आपका मंगल कमजोर है, तो आप जल्दी फैसले लेने वाले, गुस्सैल होंगे, इसका सबसे बड़ा कारण मांगलिक दोष भी होता है। अगर मंगल आपको 1,4,7, 8 और 12वें घर में हो तो आपको शादी से जुड़ी दिक्कतें आती हैं। आपकी शादी में देरी होती है। मंगल आफका नुकसान नहीं करता है, ये आपके नेचर को एग्रेसिव करता है। ये संघर्ष को दर्शाता है, फिजिकल चैलेंज, प्रतियोगिता में आपकी क्षमता दिखाता है। अगर मंगल आपकी कुंडली में ठीक है तो आप अच्छे से फैसले ले बाते हैं और सफलता पाते हैं। मांगलिक दोष को बड़ा दोष माना जाता है, विवाह के समय इसे अक्सर देखा जाता है। मांगलिक दोष के उपाय कराकर इसे शांत किया जाता है, तभी विवाह आदि के लिए देखा जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां



