अगले 90 दिन तक 6 राशियों की किस्मत चांदी जैसी, केतु गोचर से लाभ ही लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rashifal Ketu Transit, ketu Gochar 2026 : केतु का स्वयं के नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों के लिए सुनहरे दिन लाने वाला है। ऐसे में पंडित जी से जानें केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना क्या आपकी किस्मत पलट सकता है- 

Rashifal Ketu Transit singh rashi ketu Gochar 2026 90 days tak 6 rashiyo ko labh
अगले 90 दिन तक 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Rashifal Ketu Transit, ketu Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में केतु मायावी ग्रह हैं। केतु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। केतु की चाल में बदलाव होने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। केतु की बदलती चाल कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलावों का कारण बन सकती है। इस समय सूर्य की सिंह राशि में केतु गोचर कर रहे हैं। खुद के नक्षत्र में केतु विराजमान हैं। केतु की ये उलटी चाल कुछ राशियों की किस्मत को बदलने की क्षमता रखती है। केतु मोक्ष और रहस्य के कारक माने जाते हैं। इस साल पंचांग के अनुसार, केतु स्वयं के मघा नक्षत्र में 5 दिसंबर 2026 तक बैठे रहेंगे। केतु का स्वयं के नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों के लिए सुनहरे दिन लाने वाला है। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना किन राशियों को खुशखबरी दे सकता है -

अगले 90 दिन तक 6 राशियों की किस्मत चांदी जैसी, केतु गोचर से लाभ ही लाभ

एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मघा नक्षत्र में केतु 5 दिसंबर तक गोचर करने वाले हैं। केतु के इस नक्षत्र गोचर से 6 राशियों के लिए बहुत ही सुखद समय का निर्माण हो रहा है।

कर्क राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए उत्तम साबित होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सफलता हासिल करेंगे। आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं।

मेष राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपको प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। धन वृद्धि के योग हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कानूनी मामले हल हो जाएंगे। गुड न्यूज मिलेगी। कॉन्फिडेंट रहेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना सिंह राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा। आपका समय शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा।

मीन राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना मीन राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित होगा। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

90 दिनों तक केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 90 दिन तक 6 राशियों की किस्मत चांदी जैसी, केतु गोचर से लाभ ही लाभ