सिंह राशि में गुरु का बड़ा गोचर जल्द, 2027 में गुरु तेजी से बदलेंगे राशि, अभी 87 दिन किन राशियों को मिलेगा धन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंह राशि में गुरु का बड़ा गोचर जल्द होने वाला है। गुरु इस राशि में आएगें तो कई राशियों के भाग्य को चमकाएंगे। कई राशियों के विवाह के योग भी बनेंगे।

guru gochar Rashifal
गुरु गोचर राशिफल

Guru Singh Gochar 2026: 31 अक्तूबर 2026 को गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है। गुरु चंद्रमा की कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। इस राशि में गुरु 2027 जनवरी तक रहेंगे। 87 दिनों तक इस राशि में रहने के बाद शनि कई राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आएंगे। गुरु का गोचर इसलिए भी बड़ा कहा जाता है, क्योंकि इस गोचर से भाग्य और ज्ञान के कारक गुरु सभी राशियों पर असर डाले हैं। इस गोचर के कारण ही संतान, धन आदि में वृद्धि होती है।

साल 2027 में गुरु के क्या होंगे बदलाव

गुरु साल 2027 की शुरुआत सिंह राशि में वक्री अवस्था में करेगा और 24 जनवरी तक वहीं रहेगा। 25 जनवरी को गुरु वापस कर्क राशि में आएगा। करीब 13 अप्रैल को यह कर्क में मार्गी होगा। 26 जून को गुरु फिर सिंह राशि में जाएगा और 26 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। यानी हर राशि के लिए जनवरी के पहले तीन हफ्ते सिंह के गुरु का छोटा अध्याय रहेंगे। साल 2027 में राहु पूरे साल मकर राशि में और केतु कर्क राशि में रहेंगे। दोनों ने 5 दिसंबर 2026 को राशि बदली थी। केतु पूरे साल चंद्रमा की अपनी राशि कर्क में रहेगा। इसलिए मन की बेचैनी, नींद और भावनात्मक दूरी इस साल लगभग हर किसी के लिए ध्यान देने वाला विषय रहेगा।

किन राशियों के लिए बन रहे हैं अच्छे योग

कर्क राशि के लिए भी अच्छे योग

कर्क राशि वालों के लिए गुरु अच्छे फल देंगे। इस राशि के लिए चीजें पहले से बेहतर होने लगेंगी। आपके लिए संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं लाइफ में अच्छे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वो भी इस समय पूरी हो सकती है।

सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा योग

सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर बहुत खास रहने वाला है। इस राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है। संतान को लेकर अगर किसी बात से परेशान हैं तो वो भी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आमदनी बढ़ने के साथ बचत बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। धन से लेकर मान-सम्मान और नौकरी में भी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु का गोचर

इस राशि के लिए गुरु का गोचर बहुत खास रहने वाला है। इस राशि के लोगों को मान सम्मान मिलेगा। चीजें पहले से अच्छी होने लगेंगे और आपकी लाइफ में प्रोफेशनली सब ठीक होगा, आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। विवाह के योग भी बन सकते हैं। धन मिलेगा और नए साधन खुलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सिंह राशि में गुरु का बड़ा गोचर जल्द, 2027 में गुरु तेजी से बदलेंगे राशि