अगले 30 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, कर्क राशि के गुरु देंगे राजा समान जीवन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुरु 31 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले के करीब 30 दिन मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए खास माने जा रहे हैं। इस दौरान इन राशियों को करियर, धन, परिवार, शिक्षा और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Guru Gochar kark Rashi Mein
Guru Gochar kark Rashi Mein

गुरु गोचर 2026: ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु को ज्ञान, धन, संतान, विवाह, भाग्य और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि में गुरु को मजबूत स्थिति में माना जाता है। अब गुरु 31 अक्टूबर 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में उससे पहले के करीब 30 दिन कुछ राशियों के लिए खास माने जा रहे हैं। गुरु 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन गुरु आश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। ऐसे में 31 अक्टूबर तक का समय इन राशियों के लिए आर्थिक, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

आइए जानते हैं, अगले 30 दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान परिवार और आर्थिक मामलों में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होने के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। आय के नए साधन मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को भी नए संपर्कों से फायदा हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में भी स्थिति बेहतर रहने की संभावना है।

कर्क राशि- कर्क राशि में ही गुरु गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय खास माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और काम को लेकर नई दिशा मिल सकती है।नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं। कुल मिलाकर गुरु का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में नई शुरुआत का संकेत दे सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर शिक्षा, करियर और भाग्य के मामलों में सकारात्मक रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। विदेश से जुड़े काम या यात्रा के योग भी बन सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। पिता और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना भी बन सकती है।

31 अक्टूबर को बदल जाएगी गुरु की राशि

गुरु 31 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही गुरु के गोचर का प्रभाव भी बदल जाएगा। इसलिए ज्योतिषीय नजरिए से अक्टूबर का आखिरी सप्ताह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरु के सिंह राशि में प्रवेश के बाद शिक्षा, संतान, रचनात्मकता, नेतृत्व और आत्मविश्वास से जुड़े विषयों पर ज्यादा जोर रहने की ज्योतिषीय मान्यता है।

किन्हें मिल सकता है फायदा?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 31 अक्टूबर तक का समय खास रह सकता है। इन राशियों को धन, करियर, परिवार और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बताई जा रही है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 30 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, कर्क राशि के गुरु देंगे राजा समान जीवन