कल से इन 4 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, चंद्र गोचर से खुलेगा भाग्य का द्वार
moon transit in scorpio 13 october 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है। 13 अक्टूबर को चंद्रमा अपनी नीच राशि में आ रहे हैं, जानें किन राशियों को लाभ और भाग्य का साथ मिलने के संकेत।

Chandrama ka gochar vrishchik rashi: चंद्रमा का गोचर किसी भी राशि में भले ही दो दिन के लिए होता है, लेकिन वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्र गोचर बहुत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय चंद्रमा तुला राशि के गोचर में हैं और 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 16 अक्टूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा को नीच का माना जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति के कारक हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि नीच राशि में चंद्रमा कुछ राशियों को अच्छे फल और भाग्य का साथ प्रदान करते हैं। भाग्यशाली राशियों के लिए वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर भावनात्मक, आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। जानें चंद्रमा का वृश्चिक गोचर किन राशियों के लिए अच्छा।
1.कर्क राशि:
कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं। चंद्रमा के वृश्चिक गोचर काल में भाग्य का साथ मिलने से करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। आप आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मन शांत रहेगा और एकांत में समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
2. कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए चंद्रमा का गोचर महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका लाभ करियर में मिलेगा। किस्मत साथ देगी जिससे आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। कुटुंब सुख की प्राप्ति होगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन राहत महसूस करेगा। शुभ समाचार किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को पार्टनरशिप में लाभ के संकेत हैं।
3. वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि में ही चंद्रमा का गोचर हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कामकाज में सुधार होगा और दबाव कम हो सकता है। मानसिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्ते में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं। अगर आपका रुपया-पैसा कहीं फंसा था, जो वापसी हो सकती है। भाग्यवश रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। संतान का साथ मिलेगा और किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।
4. मकर राशि:
मकर राशि वालों को इस समय भाग्य का साथ आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। किसी पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसों का आगमन हो सकता है। इस समय महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल हो सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इस समय आप मानसिक तौर पर राहत महसूस कर सकते हैं। रिश्ते में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।


