Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Budh nakshatra gochar 2025 October Horoscope Mercury Transit in vishakha and anuradha nakshatra
दिवाली से पहले गुरु, बाद में शनि के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

दिवाली से पहले गुरु, बाद में शनि के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

संक्षेप: Mercury Nakshatra Transit: बुध दिवाली से पहले गुरु और फिर बाद में शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि वाले प्रभावित होंगे, लेकिन 5 राशियों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। जानें इनके बारे में।

Wed, 15 Oct 2025 05:44 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budh Nakshatra Gochar October 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को तर्क, बुद्धि, व्यापार व संवाद का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध जिस तरह से एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं, उसी तरह से अपने नक्षत्र में भी परिवर्तन करते हैं। बुध दीवाली से पहले गुरु के विशाखा नक्षत्र और बाद में शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस तरह से अक्टूबर महीने में बुध दो बार अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। बुध का विशाखा नक्षत्र परिवर्तन 16 अक्टूबर को होगा और फिर अनुराधा नक्षत्र में बुध 27 अक्टूबर को गोचर करेंगे और 20 नवंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। अक्टूबर में बुध का गुरु व शनि के नक्षत्र में जाना सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन बुध गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानें बुध नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके भाग्यवश कुछ काम बन सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हालांकि इस समय किसी लुभावने सौदे या डील से बचकर रहें, वरना धन हानि हो सकती है। बाकी ओवरऑल स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय, प्रसन्न होंगे शनि

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है या नई भूमिका को निभाने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को किसी नई सौदे या पार्टनरशिप से लाभ होगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होगी।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप व्यक्तिगत व प्रोफेशनल परेशानियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को ग्रोथ के अवसरों की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे। वाणी में मधुरता आएगी और आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

5. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों इस समय करियर में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारियों को पार्टनरशिप के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, दिवाली बाद इन 6 राशियों की होगी चांदी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!