
Mithun Rashifal 2026: गुरु, राहु-केतु की रहेगी नजर, मिथुन राशि में साल 2026 लाएगा बेहतर और सकारात्मक बदलाव
rashifal 2026 mithun rashifal :मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2025 पारिवारिक दृष्टिकोण से नकारात्मक प्रभाव वाला था। स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव वाला था। मनोबल में कमी बनी रही ।
मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2025 पारिवारिक दृष्टिकोण से नकारात्मक प्रभाव वाला था। स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव वाला था। मनोबल में कमी बनी रही । विचारों में नकारात्मकता बनी रही। सीने की तकलीफ हृदय रोग घबराहट इत्यादि के कारण तनाव बना रहा। हालांकि पराक्रम एवं संतान पक्ष में मजबूती रही। वहीं पर 2026 के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो देवगुरु बृहस्पति राशि पर ही गोचर कर रहे हैं एवं सप्तम भाव में सूर्य बुध मंगल शुक्र का चतुर्ग्रही योग बन रहा है साथ ही साथ सूर्य, बुध, मंगल तथा शुक्र पर शनि की दृष्टि के साथ साथ केतु की दृष्टि भी है। परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो तुलनात्मक रूप से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
हेल्थ कैसी रहेगी मिथुन राशि की 2026 में
मनोबल में सकारात्मक बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा परंतु चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनती दिखाई देगी। मानसिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। सीने की तकलीफ, हृदय से संबंधित कष्ट, सांस की तकलीफ अथवा एलर्जी की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। स्किन एलर्जी और अथवा डस्ट एलर्जी के कारण तनाव बढ़ सकता है । अचानक मनोबल में अवरोध देखने को मिल सकता है। झल्लाहट में वृद्धि हो सकती है। फिर भी बौद्धिक क्षमता के आधार पर वर्ष 2026 बेहतर एवं सकारात्मक परिवर्तन लेकर की आने वाला है।
आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी मिथुन राशि की 2026 में
धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। विदेशी धन की प्राप्ति की संभावना बनेगी। बड़ी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। जैसे वकालत के क्षेत्र से, राजनीति के क्षेत्र से, मीडिया के क्षेत्र से, शिक्षा क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 सकारात्मक एवं शुभ परिणाम लेकर आने वाला होगा। यद्यपि कि इस वर्ष खर्च की स्थिति भी बनेगी। दूर की यात्राओं पर खर्च। धार्मिक कार्यों पर खर्च । भोग विलासिता पर खर्च । पारिवारिक कार्यों पर खर्च। परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्च की स्थिति बनेगी।
करियर की स्थिति कैसी रहेगी मिथुन राशि की 2026 में
पुरुषार्थ एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में प्रगति देखने को मिलेगा। बौद्धिक क्षमता के आधार पर एवं शारीरिक शक्ति के आधार पर समाज में अपने प्रतिष्ठा को कायम कर पाएंगे। कार्य क्षमता के आधार पर नौकरी तथा व्यवसाय में अच्छा परिवर्तन कर सकेंगे। किसी भी कार्य के लिए अधिक परिश्रम कर पाने की क्षमता विकसित होगी। सरकारी तंत्र से जुड़कर लाभ कमा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वालों लोगों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के कार्यों से लाभ हो सकता है परंतु विचार पूर्वक ही साझेदारी करें। व्यवसाय में विस्तार एवं उन्नति की संभावना अच्छी रहेगी। प्राइवेट अथवा सरकारी क्षेत्र में कार्य या नौकरी कर रहे लोगों के लिए पदोन्नति एवं नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। डिग्री अध्ययन अध्यापन के लिए समय अनुकूल रहेगा। सरकारी लाभ पर डिग्री ले सकते हैं। छात्रवृत्ति के माध्यम से सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गृह, वाहन एवं सुख के संसाधनों में वृद्धि एवं खर्च होगा। घरेलू कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। आस पड़ोस से विवाद हो सकता है। पटीदारी के विवाद में मुकदमे की संभावना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। अचानक नींद में कमी आ सकती है। यद्यपि कि सुख के सारे संसाधन उपलब्ध होंगे फिर भी सुख की कमी इस वर्ष महसूस होगी। वाहन आदि चलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतना होगा। घर से दूर जाकर कार्य करने की स्थिति बन सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव अथवा विवाद हो सकता है।
लवलाइफ कैसी रहेगी साल 2026 में
संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा । संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक क्षमता से एक बेहतर जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मकता में एवं कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा । प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक होगा । अन्यथा क्रोध के कारण दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दैनिक आय एवं रोजगार में वृद्धि या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
बेहतर परिणाम के लिए राहु एवं शनि की समय-समय पर उपासना करते रहें। सूर्य को नियमित जल देते रहें। पन्ना रत्न धारण करना बेहद ही शुभकारक रहेगा। हनुमान जी की आराधना क्रोध में कमी करेगा।

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




