Ramadan 2026: अपने करीबियों को दें चांद रात की मुबारकबाद, पढ़ें टॉप 15 मैसेज और कोट्स

Feb 18, 2026 03:59 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ramjan Wishes for Whatsapp and Instagram: रमजान के पाक महीने की शुरुआत होते ही आप अपनों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं। कुछ चुनिंदा और यूनीक मैसेज आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

Ramadan 2026: अपने करीबियों को दें चांद रात की मुबारकबाद, पढ़ें टॉप 15 मैसेज और कोट्स

Ramjan 2026: रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। रमजान का चांद जब दिखें तो उस खास रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस रात को लोग उम्मीद की नजरों से देखते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन से बरकत लाने वाला रमजान का महीना शुरू हो जाता है। इस खास महीने को लोग अपनी इबादत से और भी खूबसूरत बनाते हैं। साथ ही इस दौरान लोग अपनों को मुबारकबाद के मैसेज भेजते हैं। नीचे कुछ ऐसी ही विशेज हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने करीबी लोगों को चांद रात की मुबारकबाद दे सकते हैं। नीचे पढ़ें रमजान मुबारकबाद के मैसेज-

1. इस मुबारक रमजान में अल्लाह आपकी हर सच्ची दुआ कबूल करें। आपकी दिल की परेशानियां दूर हो और जिंदगी को सुकून और बरकत से रोशन कर दें। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

2. रोजे का यह पाक महीना आपके लिए इबादत के साथ-साथ नई सोच, नई राह और खुद को बेहतर बनाने का मौका बने। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

3. अल्लाह इस रमजान आप पर अपनी खास रहमत बरसाए, आपकी सारी खता माफ करें और आपके घर को खुशियों से आबाद रखें। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

4. हर सेहरी आपकी हिम्मत बढ़ें। हर इफ्तार दिल में शुक्र पैदा हो और हर नमाज में आपको अंदर से सुकून मिले। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

5. इस महीने आपका ईमान और मजबूत हो, सब्र की ताकत मिले और अल्लाह आपको दूसरों के दर्द को महसूस करने की समझ बख्शे। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

6. रमजान का चांद आपके लिए उम्मीद की किरण बने और आखिरी रोजे तक आपकी हर दुआ पूरी होते दिखे। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

7. इस बरकत वाले महीने में आपके घर से परेशानियां दूर हों और रहमतें कदम रखें। आपकी हर नेक कोशिश कबूल हो। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

8. रोजा हमें सिर्फ भूख सहना नहीं सिखाता बल्कि दिल को साफ रखना और इंसानियत निभाना भी सिखाता है। इस रमजान अल्लाह आपके अंदर की खूबसूरती बढ़ा दें। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

9. आपकी रातें इबादत में सुकून पाएं और हर सुबह आपके लिए नई रोशनी लेकर आए। रमजान की ढेरों शुभकामनाएं। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

10. अल्लाह इस महीने आपकी हर नेक तमन्ना पूरा करें और आपको हमेशा अपनी हिफाजत में रखे। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

11. यह रमजान आपके रिश्तों में प्यार बढ़ाए, घर में सुकून लाए और जिंदगी में खुशहाली भर दे। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

12. इस रमजान हम सभी दिल की कड़वाहट छोड़ दें और मोहब्बत को अपनाएं, यही इस महीने का असली पैगाम है। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

13. अल्लाह आपको इतनी हिम्मत दें कि हर रोजा खुशी से निभाएं और हर इबादत सच्चे दिल से करें। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

14. यह महीना आपको अपने अंदर झांकने और खुद को समझने का सुनहरा मौका दे। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

15. यह रमजान तारीखों का नहीं बल्कि आत्मा की सफाई और दिल की रोशनी का महीना बने। आपको और आपके अपनों को रमजान मुबारक हो।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!