Rama ekadashi vrat katha : पढ़ें रमा एकादशी व्रत कथा, चंद्रभागा और शोभन की कहानी
Rama ekadashi vrat katha : कार्तिक मास की पहली एकादशी रमा एकादशी है। इसके व्रत में राजा मुचुकंद और उनके दामाद शोभन की कथा पढ़ी जाती है। कथा नीचे दी गई है।

आज कार्तिक मास की एकादशी तिथि है, इसे रमा एकादशी कहा जाता है। आज एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। कहते हैं भगवान विष्णु को कार्तिक का महीना तो पसंद है ही साथ में एकादशी व्रत बहुत पसंद है, अब दोनों एक दिन होने के कारण हमें एकादशी व्रत 5 नवंबर को रखना है। इस दिन एकादशी और द्वादशी तिथि दोनों का संयोग मिल रहा है।
युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा- हे भगवन आप मुझे कार्तिक मास की एकादशी के बारे में बताएं, कार्तिक के कृष्णपक्ष में कोन-सी एकादशी होती है ? भगवान् श्रीकृष्ण बोले- हे राजन कार्तिक के कृष्णपक्षमें जो परम कल्याणमयी एकादशी होती है, वह रमा एकादशी के नाम से जानी जाती है। 'रमा' परम उत्तम है ओर बड़े-बड़े पापों को हरने वाली है। इसका जो व्रत करता है, उसके सभी पाप दूर हो जाते हैं। इसकी कथा इस प्रकार है, पहले के समय में राजा मुचुकुन्द थे। वे भगवान् श्रीविष्णु के भक्त और सत्यप्रतिज्ञ थे।कहा जाता है किवे निष्कण्टक राज्यका शासन करते थे। उनके राज्य में नदियों में श्रेष्ठ चन्द्रभागा कन्या के रूप में उत्पन्न हुई । तभी राजा मुचुकुन्द ने अपनी बेटी का विवाह चन्द्रसेन कुमार के बेटे शोभन के साथ कर दिया । एक समय की बात है, शोभन अपने ससुर के घर आए। उस दिन दशमी तिथि और राजा मुचुकुन्द के यहां पूरी प्रजा एकादशी का व्रत करती थी। उनके राज्य में कोई उस दिन खाना नहीं खाता था और ना ही किसी के घर खाना बनता था। उनके यहां दशमी का दिन आने पर पूरे नगर में ढिंढोरा पिटवाया जा रहा था। एकादशीके दिन कोई भी भोजन न करे, कोई भी भोजन न करे। यह घोषणा सुनकर शोभन परेशान हो गया। दरअसल शोभन बहुत कमजोर था। वो भूखा नहीं रह सकता था। इसलिए उसने अपनी पत्नी चन्द्रभागा से कहा कि अब मुझे इस समय क्या करना चाहिये, इसकी शिक्षा दो।
चन्द्रभागा ने बताया कि यहां सभी व्रत करते हैं
चन्द्रभागा बोली, हे स्वामी मैं आपको बता रही हूं कि मेरे पिता के राज्य में कोई एकादशी पर भोजन नहीं करता है। यहां तक कि हाथी, घोड़े, हाथियों के बच्चे और दूसरे पशु भी इस दिन अन्न, घास तथा जलतकका आहार नहीं ग्रहण कर पाते हैं, तब मैं आपको इस दिन भोजन कैसे दे सकती हूं, प्राणनाथ ! अगर आप इस दिन भोजन करेंगे तो आपकी बड़ी निन्दा होगी । इस प्रकार मन में विचार करके अपने चित्त को मजबूत करें। लेकिन शोभन अपने शरीर को जानता था, वो बहत कमजोर था। लेकिन शोभन ने कहा कि प्रिये ! तुम्हारा कहना सत्य है, मैं भी आज उपवास करूंगा। दैवका जैसा विधान है, वैसा ही होगा । भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं--इस प्रकार शोभन ने भी व्रत के नियमों का पालन किया और व्रत किया। लेकिन बहुत देर तक वो भूखा ना रह सका।
शोभन के प्राणांत के बाद कहां के राजा हुए
अतः शोभन बहुत दुःखी हुए और भूख की चिंता में पड़ा समय काटने लगा। पड़े-पड़े सूर्यास्त हो कि गया। इसके बाद एकादसी की रात आई, तो उसने रात में जागरण किया और दरअसल राजा का कहना था कि जागरण आसक्त वैष्णव मनुष्यों का हर्ष बढ़ाने वाला था, लेकिन उस रात शोभनके लिए बहुत दुखदायी थी, वो भूख से पीड़ित हो गया। सूर्योदय होते-होते उनका प्राणान्त हो गया। राजा मुचुकुन्द ने राजोचित काष्ठों से शोभन का दाह-संस्कार कराया। चन्द्रभागा पति का पारलोकिक कर्म करके पिता के ही घर पर रहने लगी। उसे बहुत दुख हुआ कि वो पति के शरीर को ना जान सकी और वो परलोक सुधार गए। मरने के बाद नृपश्रेष्ठ 'रमा' नामक एकादशी के ब्रत के प्रभावसे शोभन मन्दराचल के शिखर पर बसे हुए परम रमणीय देवपुर को प्राप्त हुआ। वहां शोभन द्वितीय कुबेर की तरह शोभा पाने लगा।
सोमशर्मा ने बताया कि उन्होंने शोभन को देखा
राजा मुचुकुन्दके नगरमें सोमशर्मा नामसे विख्यात एक ब्राह्मण रहते थे, वे तीर्थयात्रा के प्रसंग से घूमते हुए कभी मन्दराचल पर्वतप र गये। वहाँ उन्हें शोभन दिखायी दिये। राजाके. दामादको पहचानकर वे उनके समीप गए । शोभन भी उस समय द्विजश्रेष्ठ सोमशर्मा को आया जान शीघ्र ही आसनसे उठकर खड़े हो गए ओर उन्हें प्रणाम किया। फिर क्रमशः अपने श्वशुर राजा मुचुकुन्दका, प्रिय पत्नी चन्द्रभागाका और समस्त नगर का कुशल-समाचार पूछा। सोम ने कहा--राजन! वहां सबकी कुशल है। यहां तो अद्धुत आश्चर्यकी बात है ! ऐसा सुन्दर और विचित्र नगर तो कहीं किसीने भी नहीं देखा होगा। बताओ तो सही, तुम्हें इस नगरकी प्राप्ति कैसे हुई ? शोभन बोले--द्विजेन्द्र ! कार्तिकर्के कृष्णपक्षमें जो 'रमा' नामकी एकादशी होती है, उसीका व्रत करनेसे मुझे ऐसे नगरकी प्राप्ति हुई है। ब्रह्मन् ! मैंने श्रद्धाहीन होकर इस उत्तम ब्रतका अनुष्ठान किया था; इसलिये में ऐसा मानता हूँ कि यह नगर सदा स्थिर रहनेवाला नहीं है। आप मुचुकुन्दकी सुन्दरी कन्या चन्द्रभागासे यह सारा वृत्तानतत कहिएगा । शोभनकी बात सुनकर सोमझशर्मा ब्राह्मण मुचुकुन्दपुर में गए और वहां चन्द्रभागाके सामने उन्होंने सारा 'वत्तानत्त कह सुनाया । सोमझार्मा बोले--शुभे ! मैंने तुम्हारे पतिको प्रत्यक्ष देखा है तथा इन्द्रपुरीक समान उनके दुर्धर्ष नगरका भी अवलोकन किया है।
चन्द्रभागा ने अपने शरीर को दिव्य किया
वे उसे अस्थिर बतलाते थे। तुम उसको स्थिर बनाओ। चन्द्रभागाने कहा कि महर्षि मेरे मन में पति के दर्शन की लालसा है । आप मुझे वहां ले चलिए। मैं अपने ब्रत के पुण्यसे उस नगर को स्थिर बनाऊंगी । भगवान् श्रीकृष्ण कहते हें-राजन् ! चन्द्रभागा की बात सुनकर सोमशर्मा उसे साथ ले मन्दराचल पर्वतके निकट वामदेव मुनि के आश्रम पर गए। वहां ऋषि के मन्त्र की शक्ति और एकादशी सेवन के प्रभाव से चन्द्रभागाका शरीर दिव्य हो गया तथा उसने दिव्य गति प्राप्त कर ली। इसके बाद वह पति के समीप गई। उस समय उसके नेत्र हर्षोल्लाससे खिल रहे थे। अपनी प्रिय पत्रीको आयी देख शोभनको बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने उसे बुलाकर अपने वामभागमें सिंहासनपर बिठाया; तदनन्तर चन्द्रभागाने हर्ष में भरकर अपने प्रियतम से यह प्रिय वचन कहा--'नाथ ! मैं हितकी बात कहती हूं, सुनिए। पिताके घरमें रहते समय जब मेरी अवस्था आठ वर्षसे अधिक हो गयी, तभीसे लेकर आजतक मैंने जो एकादशी के ब्रत किए हैं ओर उनसे मेरे भीतर जो पुण्य संचित हुआ है, उसके प्रभाव से यह नगर कल्प के अन्ततक स्थिर रहेगा तथा सब प्रकारके मनोवाज्छित वैभवसे समृद्धिशाली होगा।
श्रीहरि ने बताया एकादशी का महात्मय
इसलिए हे राजन इस प्रकार रमा एकादशी के व्रत के प्रभाव से चन्द्रभागा दिव्य भोग, दिव्य रूप ओर दिव्य आभरणों से विभूषित हो गई और अपने पति के साथ मन्दराचल के शिखर पर रहने लगी। जिस प्रकार श्रीकृष्ण बोले हे राजन, मैंने तुम्हें रमा एकादशी के व्रत का महत्व बताया है। आपको बता दूं कि यह चिन्तामणि और कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। मैंने दोनों पक्षों के एकादशीव्रतों का पापनाशक माहात्म्य बताया है। दोनों पक्षोंकी एकादहियाँ समान फल देनेवाली हैं। जो मनुष्य एकादशी ब्रतोंका माहात्म्य सुनता है, वह सब पापोंसे मुक्त हो श्रीविष्णुलोकमें प्रतिष्ठित होता है। कहा जाता है कि रमा एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश तथा विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत कथा सुनना और पढ़ना भी पुण्यदायी माना जाता है।


