Rama Ekadashi: रमा एकादशी पूजा कितने बजे से करें? जानें सुबह से शाम के मुहूर्त और उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rama Ekadashi 2026 Muhurat Ekadashi Pooja Time: रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा- व्रत करने से पापों का नाश होता है। ऐसे में आइए जानते हैं रमा एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक के पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय -

Rama Ekadashi 2026 Muhurat Ekadashi Pooja Time Subah se Sham me pooja kab kare EKADASHI Upay
एकादशी के दिन पूजा कब करें?

Rama Ekadashi 2026 Muhurat, रमा एकादशी 2026 : इस साल नवंबर महीने में रमा एकादशी का व्रत और पूजा की जाएगी। उदया तिथि में एकादशी का व्रत 5 नवंबर के दिन रखा जाएगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक एकादशी की तिथि रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। मान्यता के अनुसार, रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा- व्रत करने से पापों का नाश होता है। ऐसे में आइए जानते हैं रमा एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक के पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय -

रमा एकादशी पूजा कितने बजे से करें? जानें सुबह से शाम के मुहूर्त और उपाय

रमा एकादशी के दिन पूजा के सुबह-शाम के मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:52 से 05:44 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:18 से 06:36 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • विजयमुहूर्त- दोपहर 01:54 बजे से दोपहर 02:38 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:33 बजे से शाम 05:59 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:33 बजे से 06:52 बजे तक
  • अमृत काल- शाम 08:36 बजे से रात 10:13 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:39 बजे से रात 12:31, 06 नवंबर

चौघड़िया मुहूर्त

  1. शुभ - उत्तम सुबह 06:36 बजे से 07:58 बजे
  2. चर - सामान्य सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:04 बजे
  3. लाभ - उन्नति दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 01:27 बजे
  4. अमृत - सर्वोत्तम शाम 05:33 बजे से शाम 07:11 बजे
  5. चर - सामान्य शाम 07:11 बजे से शाम 08:49 बजे

रमा एकादशी की पूजा कब न करें?

राहुकाल 01:27 पी एम से 02:49 पी एम

रमा एकादशी को क्या उपाय करें?

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित करें। भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। अगले दिन इस गांठ को अपने तिजोरी या पर्स में लाल कपड़े में बांधकर रखें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

रमा एकादशी पूजा कैसे करें?

1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें

3. विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें

7. रमा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें

8. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें

9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें

10. विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़रमा एकादशी पूजा कितने बजे से करें? जानें सुबह से शाम के मुहूर्त और उपाय