Hindi Newsधर्म न्यूज़Ram Navami Kab Hai Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat
Ram Navami Kab Hai : राम नवमी कब है? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि

Ram Navami Kab Hai : राम नवमी कब है? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि

संक्षेप:

  • Ram Navami 2025 Kab Hai : हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Apr 03, 2025 07:51 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Ram Navami 2025 Kab Hai : हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। आइए जानते हैं, राम नवमी की डेट, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राम नवमी की डेट- राम नवमी रविवार, अप्रैल 6, 2025 को

नवमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 05, 2025 को 07:26 पी एम बजे

नवमी तिथि समाप्त - अप्रैल 06, 2025 को 07:22 पी एम बजे

मुहर्त-

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 11:08 ए एम से 01:39 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 31 मिनट्स

राम नवमी मध्याह्न का क्षण - 12:24 पी एम

राम नवमी पूजा-विधि:

इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।

अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।

भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।

भगवान को फल भी अर्पित करें।

अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।

भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।

इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।

आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।

पूजा सामग्री लिस्ट-

श्री राम जी का चित्र अथवा मूर्ति

पुष्प

नारियल

सुपारी

फल

लौंग

धूप

दीप

घी

पंचामृत

अक्षत

तुलसी दल

चंदन

मिष्ठान

ये भी पढ़ें:14 अप्रैल से इन राशियों पर कृपा करेंगे सूर्य, मेष राशि पर प्रवेश रहेगा शुभ
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!