Hindi Newsधर्म न्यूज़Raksha bandhan rakhi shubh muhurat today labhamrit rakhi kab bandhe when to tie rakhi timing
Raksha bandhan time : रक्षाबंधन पर आज लाभामृत योग और लाभ चौघड़िया, बहनें राखी बांधते समय इन बातों का ध्यान रखें

Raksha bandhan time : रक्षाबंधन पर आज लाभामृत योग और लाभ चौघड़िया, बहनें राखी बांधते समय इन बातों का ध्यान रखें

संक्षेप: rakhi timing: हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। शनिवार को पूरे दिन रक्षा सूत्र बांधने के कई शुभ मुहूर्त के साथ विशेष शुभ संयोग ऐसे बन रहे हैं जो कई वर्षों बाद आए हैं।

Sat, 9 Aug 2025 06:48 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। शनिवार को पूरे दिन रक्षा सूत्र बांधने के कई शुभ मुहूर्त के साथ विशेष शुभ संयोग ऐसे बन रहे हैं जो कई वर्षों बाद आए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बहनें इन बातों का ध्यान रखें

राखी बांधने का स्थान पूजा स्थल हो या पूर्वोत्तर दिशा का शुभ क्षेत्र

पूजा की थाली में राखी, रोली, चावल, मिष्ठान, प्रज्ज्वलित दीपक, सुगंध, इत्र, धूप आदि रखें

भाई अपना मुख पूर्व की तरफ रखें, केवल दायीं कलाई में ही राखी बंधवाएं

मुट्ठी में फूल और हल्दी से रंगे पीले चावलों को अवश्य रखें

बहन विजय तिलक लगा कर अक्षत को माथे पर सुशोभित करें

राखी की तीन गांठें बांधना शुभ काफी शुभ माना जाता है भाई शुभ धनराशि और उपहार अपने हृदय से लगा कर अपनी बहन को प्रदान करें

ये भी पढ़ें:राखी बांधने के बाद भाई को भेजें ये इमोशनल राखी मैसेज
ये भी पढ़ें:रक्षा बंधन पर शनि साढ़ेसाती राशियों पर क्या आएगी परेशानी, क्या उपाय देंगे राहत

राहुकाल में नहीं बांधें रक्षा सूत्र

ज्योतिषाचार्य रुचि कपूर के अनुसार राहु काल का विशेष ध्यान रखें। राहु काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। राहु काल सुबह 09.06 बजे से शुरू होकर 10.46 तक है।

आठ अगस्त की रात 1.48 पर समाप्त हो गई भद्रा

रक्षाबंधन से एक दिन पहले 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर भद्रा शुरू हुई और मध्य रात्रि में 1:48 बजे पर समाप्त हो गई। आज सुबह से ही रक्षा सूत्र बांधने का समय प्रारंभ हो जाएगा।

विशेष शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। 40 वर्षों बाद रक्षाबंधन पर विशेष शुभ संयोग भी बन रहे हैं। दिन में परम शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग भी बन रहा है। साथ ही 9 अगस्त को सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा। बृहस्पति और शुक्र का भी मिथुन राशि में एक साथ होना बहुत मंगलकारी योग है। चंद्रमा का अपने ही नक्षत्र श्रवण में गोचर करना भी रक्षाबंधन पर्व को और अधिक मंगलकारी बना रहा है।

अभिजीत मुहूर्त :

दोपहर11:59 से12:53 तक

लाभामृत योग :

दोपहर 02:06 से 05:26 तक

लाभ चौघड़िया :

सांध्य काल 07:00 से 08:20 तक

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!